कैलाश गहलोत ने विधानसभा की सदस्यता से दिया इस्तीफा, कुछ दिन पहले AAP छोड़ बीजेपी में हुए थे शामिल

Kailash Gahlot News: दिल्ली के पूर्व मंत्री कैलाश गहलोत ने दिल्ली विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफ दे दिया है। कैला गहलोत ने बुधवार 27 नवंबर को अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल को भेजा है। बता दें, भारतीय जनता पार्टी (BJP) ज्वाइन करने के कुछ दिनों बाद दिल्ली विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

कैलाश गहलोत ने आम आदमी पार्टी (AAP) की सदस्यता से 17 नवंबर को इस्तीफा देने के बाद बीजेपी ज्वाइन की थी। आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देने के पीछे की वजह भी पूर्व मंत्री कैलाश गहलोत ने बताई थी। उन्होंने कहा था कि पार्टी दिल्ली के लोगों से किए गए महत्वपूर्ण वादों को पूरा करने में विफल रही।

Kailash Gahlot resigns

इस दौरान उन्होंने पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर भी कटाक्ष किया था और 'शीशमहल' जैसे कुछ "अजीब" और "शर्मनाक" विवादों को उठाया। उन्होंने कहा कि इससे सभी को संदेह होता है कि 'क्या हम अभी भी 'आम आदमी' होने में विश्वास करते हैं।' इतना ही नहीं, गहलोत ने यमुना नदी को साफ करने में विफल रहने का आरोप भी आप पर लगाया था।

बता दें, बीजेपी ज्वाइन करने के बाद ही पार्टी ने उन्हें 23 नवंबर को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी दी थी। बीजेपी ने कैलाश गहलोत को दिल्ली विधानसभा चुनाव समन्वय समिति का सदस्य बनाया है। दरअसल, अगले साल दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में बीजेपी ने अभी से चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी।

कैलाश गहलोत ने 2015 में जीता था पहला चुनाव
पूर्व मंत्री कैलाश गहलोत ने कैबिनेट मंत्री के रूप में प्रशासनिक सुधार, परिवहन, गृह, महिला एवं बाल विकास और सूचना प्रौद्योगिकी सहित कई प्रमुख विभागों का प्रबंधन किया। इन क्षेत्रों में नीतियों को आकार देने में उनका योगदान महत्वपूर्ण रहा है। फरवरी 2015 में, गहलोत ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपनी पहली चुनावी जीत हासिल की। ​उन्होंने नजफगढ़ निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+