'जेपी नड्डा बताएं कि क्या पूर्वांचल के लोग रोहिंग्या हैं?', अरविंद केजरीवाल का BJP अध्यक्ष पर जबरदस्त अटैक

New Delhi: आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के बयान पर उन्हें घेरते हुए कहा है कि उन्होंने पूर्वांचल के रहने वालों के लिए जो बयान दिया है, वह पूरी तरीके से गलत है। केजरीवाल ने कहा, BJP अध्यक्ष नड्डा जी ने संसद में हमारे पूर्वांचली भाइयों की रोहिंग्या, बांग्लादेशियों और घुसपैठियों से तुलना की। दिल्ली का पूरा पूर्वांचली समाज अब BJP को जवाब देगा।

अरविंद केजरीवाल ने कहा, बीजेपी प्रमुख जेपी नड्डा ने पूर्वांचल समाज के लोगों को रोहिंग्या बताकर वोट कटवाने की बात कही है। यह यूपी-बिहार के पूर्वांचल समाज के लोगों के ख़िलाफ़ बहुत बड़ी साज़िश रची है। उत्तर प्रदेश-बिहार से आए लोग जो 30-30 साल से यहां रह रहे हैं, जेपी नड्डा बताएं कि क्या ये सभी रोहिंग्या हैं?

Arvind Kejriwal

उन्होंने कहा कि जहां एक तरफ़ बीजेपी ने पूर्वांचल समाज के लोगों को उजाड़ने का ख़तरनाक प्लान बनाया है। वहीं आम आदमी पार्टी ने पूर्वांचल समाज के भाई-बहनों को बसाने के लिए काम किया है। हम BJP को किसी भी पूर्वांचली का नाम Voter List से काटने नहीं देंगे।

"पूर्वांचलियों को दिया सम्मान"

केजरीवाल ने आगे कहा कि हमने पूर्वांचलियों को सम्मान दिया है। पूरी दिल्ली में सम्मान से छठ महापर्व मनाने के लिए सभी सुविधाओं का इंतज़ाम किया है। सबसे ज़्यादा पूर्वांचलियों को विधायक, सांसद और मंत्री बनाया। संसद में BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पूर्वांचलियों को बांग्लादेशी, रोहिंग्या और घुसपैठिया कह रहे हैं। हम पूर्वांचलियों के एक-एक घर में जाकर जेपी नड्डा द्वारा उन्हें अपमानित करने का वीडियो दिखायेंगे।

अमित शाह जी, आख़िर कब तक चुप्पी साधोगे- केजरीवाल

वहीं, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली में हर रोज़ स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां दी जा रही हैं। बच्चे और उनके माता-पिता डरे हुए हैं। अमित शाह दिल्लीवालों को सुरक्षा देने में नाकाम हैं, उन्हें जनता के बीच आकर जवाब देना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+