जीतन राम मांझी मोदी सरकार में बने मंत्री तो AAP नेता सौरभ ने कसा तंज, भगवान राम को लेकर भाजपा से किया सवाल

केंद्र सरकार के गठन के बाद सोमवार को नई मोदी सरकार के मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा हो गया है। जिसमें जीतन राम मांझी को सूक्ष्म एवं लघु उद्योग सौंपा गया है। मांझी को मोदी सरकार में मंत्री बनाए जाने पर दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने मोदी कैबिनेट की आलोचना की है।

दिल्‍ली केजरीवाल सरकार में शहरी विकास मंत्री सौरभ भारद्वाज ने मांझाी के एक पुराने बयान को लेकर भाजपा से सवाल किया है।

सौरभ भारद्वाज ने भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और जीतन राम मांझी को कैबिनेट में शामिल करने के उसके फैसले पर निशाना साधते हुए कहा "एक नए मंत्री का मानना ​​है कि भगवान राम और रामायण काल्पनिक हैं।"

saurabh and majhi

बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 जून को तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली है जिसमें मोदी कैबिनेट के मंत्रियों ने भी शपथ ली है।

वहीं मांझी को मंत्री बनाए जाने का भगवान राम पर भाजपा के रुख को लेकर सौरभ भारद्वाज ने सवाल उठाया। उन्होंने जीतन राम मांझी की पिछली टिप्पणियों का हवाला देते हुए दावा किया कि मांझी रावण को राम से ज़्यादा मेहनती मानते थे।

क्या भाजपा मानती है कि राम काल्पनिक हैं?

भारद्वाज ने पूछा कि क्या भाजपा मानती है कि राम और रामायण काल्पनिक हैं। उन्होंने बताया कि मतगणना के दिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने "जय श्री राम" का नारा लगाया, जबकि मोदी ने "जय जगन्नाथ" के साथ जवाब दिया। भारद्वाज ने दैवीय संदर्भ में बदलाव और मांझी को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने का उल्लेख किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+