दिल्ली हिंसा मामले में पुलिस ने 14 लोगों को किया गिरफ्तार, एक SI को लगी थी गोली

नई दिल्ली, 17 अप्रैल: दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में दो समुदायों के बीच टकराव के बाद स्थिति नियंत्रण में हैं। लेकिन तानव का माहौल अभी बना हुआ है। दिल्ली की डीसीपी नॉर्थ-वेस्ट उषा रंगनानी ने बताया है कि जहांगीरपुरी हिंसा में अब तक 14 आरोपी गिरफ़्तार किए गए हैं। आज पुलिस ने 5 और लोगों को गिरफ्तार किया है। कल हिंसा में 8 पुलिसकर्मी और 1 नागरिक घायल हुए हैं। दिल्ली पुलिस के एक एसआई मेघलाल को गोली लगी है लेकिन वो अभी घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती हैं।

Jahangirpuri violence 9 accused persons arrested so far One Sub inspector sustained a bullet injury

रविवार की सुबह पांच गिरफ्तारियां हुई थीं। सीसीटीवी और वायरल वीडियो से कुछ लोगों की पहचान की गई है। जांच के लिए क्राइम ब्रांच और स्पेशल सेल की 10 टीमें बनाई गई हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया है कि एक सब-इंस्पेक्टर को गोली लगी है, उनकी हालत स्थिर है। जहांगीरपुरी में कल रात में ही सुरक्षाबलों की संख्या बढ़ा दी गई थी। माहौल खराब न हो, इसके लिए जहांगीरपुरी समेत दिल्ली के कई संवेदनशील इलाकों में पुलिस और सुरक्षाकर्मियों की गश्त बढ़ा दी गई है।

तकनीकी रूप से निगरानी की जा रही है और चप्पे-चप्पे पर एजेंसियों की नजर है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही और गिरफ्तारी की जाएगी। जहांगीरपुरी हिंसा में शामिल लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस के स्पेशल पुलिस कमिश्नर (लॉ एंड ऑर्डर) दीपेंद्र पाठक से इस मामले में बात की है। उन्होंने उनसे हिंसा के मद्देनजर जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिया है।

जहांगीरपुरी में तैनात इंस्पेक्टर राजीव रंजन ने प्राथमिकी बयान में लिखा कि, जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा था, सी-ब्लॉक मस्जिद के पास पहुंचा तो एक व्यक्ति अपने 4-5 अन्य लोगों के साथ जुलूस में शामिल लोगों से बहस करने लगा। बाद में दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया। विशेष पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) दीपेंद्र पाठक ने बताया है कि हमने घटना के संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि स्थिति अब शांतिपूर्ण और नियंत्रण में है।

संवेदनशीलता को देखते हुए तुरंत दिल्ली पुलिस के आसपास के थानों के पुलिसकर्मियों समेत अर्ध सैनिक बलों की तैनाती कर दी गई। मौके पर करीब 400 सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए गए। उत्तर-पश्चिम दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में जिस जगह झड़प हुई थी वहां अब भी भारी पुलिसबल मौजूद है। भाजपा की दिल्ली इकाई के नेताओं ने झड़प को साजिश करार दिया है। उनका आरोप है कि घटना में अवैध प्रवासियों का हाथ था और उनकी भूमिका की जांच की जानी चाहिए। उत्तरी-पश्चिमी दिल्ली के कुछ हिस्सों में शनिवार की शाम हुई साम्प्रदायिक हिंसा के बाद उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले की पुलिस हाई अलर्ट पर है और उसने गश्त बढ़ा दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+