दिल्ली: एक्शन में आयकर विभाग, एक साथ तीन बड़े ग्रुप पर की छापेमारी

नई दिल्ली, 31 मार्च: इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने दिल्ली-एनसीआर में ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग ग्रुप, चार्टर्ड फ्लाइट्स चलाने वाली कंपनी और रियल एस्टेट ग्रुप पर रेड की कार्रवाई को अंजाम दिया। गुरुवार को वित्त मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि आयकर विभाग ने एक प्रमुख ऑटोमोबाइल निर्माता ग्रुप के साथ-साथ चार्टर्ड फ्लाइट का संचालन करने वाली कंपनी और दिल्ली-एनसीआर के एक रियल एस्टेट समूह के 35 से ज्यादा परिसरों को कवर करते हुए 23 मार्च को एक सर्च और सीज ऑपरेशन चलाया।

IT raid

मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि तलाशी अभियान के दौरान विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य मिले हैं, जिनको जब्त किया गया है। जो बताते हैं कि बिजनेस के दावा किए गए खर्च को पूरी तरह से नहीं किया गया है। एक इवेंट मैनेजमेंट यूनिट से सेवाओं की खरीद की आड़ में 800 करोड़ रुपए से अधिक का खर्च बुक किया गया है। इस यूनिट ने लेयरिंग के माध्यम से पैसे की हेराफेरी की है। नॉन कर्मिशियल उद्देश्यों के लिए इस तरह के दावे आयकर अधिनियम, 1961 के प्रावधानों के तहत अस्वीकार्य व्यय हैं।

'24 घंटों के लिए CBI-IT को हटाइए, तो हम दिखा देंगे हम क्या कर सकते हैं', मुंबई की मेयर ने केंद्र पर साधा निशान

तलाशी में यह भी पता चला कि दिल्ली में 10 एकड़ कृषि भूमि कुछ कागजी कंपनियों के माध्यम से खरीदी गई थी। इस तरह के लेन-देन में 60 करोड़ रुपए से अधिक का एक बेहिसाब नकद घटक कथित रूप से शामिल था। भूमि सौदे का अंतिम/वास्तविक लाभार्थी वाहन निर्माता समूह का एक प्रमुख व्यक्ति होता है। इस सौदे को सुगम बनाने वाले बिचौलिए ने अपने बयान में स्वीकार किया है कि एक बड़ा हिस्सा नकद में भुगतान किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+