मैक्स अस्पताल का कारनामा- बच्चे को बता दिया मरा हुआ, केस दर्ज
गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल के बाद अब शालीमार बाग के मैक्स अस्पतॉल पर लापरवाही के आरोप लगे हैं। अस्पताल के डॉक्टरों ने एक जिंदा बच्चे को मरा हुआ बता दिया और परिवार वालों को दे दिया।
नई दिल्ली। गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल के बाद अब शालीमार बाग के मैक्स अस्पतॉल पर लापरवाही के आरोप लगे हैं। अस्पताल के डॉक्टरों ने एक जिंदा बच्चे को मरा हुआ बता दिया और परिवार वालों को दे दिया। जब पैकेट में बच्चा अचानक पैर चलाने लगा तब परिवार वालों को अस्पताल की लापरवाही का पता चला। मामले में अस्पताल के ऊपर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

मैक्स अस्पताल में गुरुवार को एक महिला ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। डॉक्टरों ने जन्म के बाद एक बच्चे को मृत घोषित कर दिया। इसके कुछ देर बाद ही उन्होंने दूसरे बच्चे को भी मरा हुआ बता दिया। ये खबर जैसे परिवार वालों पर कहर बनकर टूटी।
अस्पताल ने बच्चों के शव परिवार को सौंप दिए। दोनों शवों को पैकेट में बंद कर सौंपा गया था। जब परिवार वाले शवों को लेकर लौट रहे थे तभी एक पैकेट में से बच्चा पैर हिलाने लगा। बच्चे को जिंदा सोच घरवालों ने उसे फौरन नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में डॉक्टरों ने बताया कि बच्चा जिंदा है और उसकी सांसें चल रही हैं। घरवालों ने उम्मीदों से दूसरे बच्चे के बारे में भी पूछा पर डॉक्टरों ने उसे मृत ही बताया।
जिंदा बच्चे को मरा हुआ बताने पर घरवालों ने मैक्स अस्पताल के खिलाफ शालीमार बाग पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज कराई। घरवालों ने पहले तो अस्पताल में जमकर हंगामा काटा फिर पुलिस को अस्पताल की लापरवाही की जानकारी दी।
ये भी पढ़ें: अंडे बेचने वाले से प्यार कर बैठी थी 100 करोड़ की मालकिन, अंत में मिली दर्दनाक मौत












Click it and Unblock the Notifications