पूर्व CM शिवराज ने बताया INDI का मतलब ईमेच्योर, नर्वस, डेंजरस, इग्नोरेंट, बोले- करप्शनवाल हैं केजरीवाल

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंडी गठबंधन पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि, indi का मतलब I - Immature मतलब इनके नेता अपरिपक्व है। N - Nervous मतलब इंडी के नेता घबराए हुए है, कुछ भी बोल रहे है और आत्मविश्वास हिला हुआ है। D - Dangerous मतलब खतरनाक है, देश विरोधी और देश बाटने वाले बयान देते है I देश के लिए खतरा है ये। I से मतलब Ignorant , अनिभिज्ञ इंडी के नेताओं को मुद्दों की समझ नहीं है।, इनका जनता से सरोकार नहीं है।

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि एक तरफ जहां एनडीए से हमारे प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी हैं। वहीं इंडी गठबंधन वाले आपस में लड़ रहे हैं।

INDI means amateur nervous dangerous ignorant corrupt Kejriwal- Shivraj Singh Chouhan

बता दे पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान लोकसभा चुनाव के मद्देनजर देशभर में घूमकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। मंगलवार को पूर्व सीएम ने दिल्ली की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार किया। शिवराज सिंह चौहान ने उत्तर-पूर्व दिल्ली लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी के समर्थन में आयोजित महिला सम्मेलन को संबोधित किया।

केजरीवाल नहीं करप्शनवाल

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आप पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि, ये केजरीवाल नहीं करप्शनवाल बन गए हैं। इन्होंने भ्रष्टाचार के सारे रिकार्ड तोड़ दिए। ईमानदारी की सौगंध खाने वाला सबसे बड़ा भ्रष्टाचारी निकला। स्वाति मालीवाल के साथ क्या किया उन्होंने मुख्यमंत्री निवास में एक बहन का अपमान किया गया। मैंने पश्चिम बंगाल में ममता दीदी से भी कहा कि, इस धरती पर एक द्रौपदी का अपमान हुआ था तो महाभारत हो गई थी और कौरवों का वंश सहित विनाश कर दिया गया था। इसलिए ममता दीदी के यहां भी संदेशखाली जैसी घटनाएं हो रही हैं बहनों के साथ गलत हरकतें होती हैं और अपराधियों को बचाने का पाप इंडी गठबंधन के लोग करते हैं, और यहाँ खुद केजरीवाल करते हैं। ये इंडी गठबंधन कभी भी देश और जनता का भला नहीं कर सकता है। पूर्व सीएम ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया कुमार का नाम लिए बिना कहा कि भारत के टुकड़े-टुकड़े होंगे के नारे लगाने वाले और आतंकवादियों का महिमामंडन करने वालों को जनता कभी भी स्वीकार नहीं करेगी।

INDI means amateur nervous dangerous ignorant corrupt Kejriwal- Shivraj Singh Chouhan

कांग्रेस, इंडी का प्रधानमंत्री कौन

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी का तो तय है कि, जीतने के बाद श्रीमान नरेन्द्र मोदी जी ही प्रधानमंत्री बनेंगे, लेकिन कांग्रेस और इंडी गठबंधन वाले बताएं कि, आखिर उनका प्रधानमंत्री कौन है। कभी कहते हैं कि, बाद में तय करेंगे, कभी कहते हैं कि, बारी-बारी से बन जाएंगे। कोई नाम तो बताओ कि, धन्नू होगा, कल्लू होगा, पन्ना होगा या जुम्मन होगा। अब गर्मियों में हम मटका खरीदने बाजार जाते हैं तो देखकर लेते हैं कि, कहीं से फूटा तो नहीं है, सब्जियों को भी देखकर लेते हैं कि, कहीं खराब तो नहीं है। तो जब हम प्रधानमंत्री का चुनेंगे तो देखभाल ही चुनेंगे। ये कांग्रेस और इंडी गठबंधन वाले कभी भी देश और जनता का भला नहीं कर सकते हैं। देश के विकास और जनता के कल्याण से इनका कोई लेना-देना नहीं है। इसलिए भाजपा को रिकॉर्ड मतों से जिताना है और नरेन्द्र मोदी जी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+