आतिशी को इनकम टैक्स विभाग का नोटिस, आप विधायक ने बीजेपी पर बोला हमला
नई दिल्ली, जून 30: आम आदमी पार्टी की कालकाजी विधायक आतिशी को इनकम टैक्स का नोटिस मिला है। ये नोटिस दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान आतिशी ने अपने शपथपत्र में संपत्ति से संबंधित जो जानकारी दी है उसे लेकर दिया गया है। इस नोटिस पर अब आतिशी की ओर जवाब आया है। इनकम टैक्स विभाग के पास विजय माल्या, मेहुल चौकसी के पीछे जाने का समय नहीं है, मेरी जांच के लिए तैयार है।
Recommended Video

आतिशा ने कहा कि, दो दिन पहले आयकर विभाग ने मुझे मेरी फिक्स डिपोजिट से संबंधित नोटिस भेजा था। उनके पास विजय माल्या, मेहुल चौकसी के पीछे जाने का समय नहीं है। यह पैसा आप के गठन से पहले जमा किया गया था। क्या बीजेपी नेता अपनी सारी संपत्ति पारदर्शी तरीके से घोषित करने को तैयार हैं? इस मामले में आप के विधायक और प्रवक्ता सौरभ भारद्वज ने भी बीजेपी पर निशाना साधा है।
उन्होंने बताया कि इस नोटिस में आतिशी की 59, लाख 79 हजार की चल सम्पत्ति पर जो एफडी और म्युचुअल फंड के रूप में है और जिसका जिक्र 2020 के चुनाव इलेक्शन के एफिडेविट में किया गया है। 2012 से पहले का यह पूरा डिपॉजिट है। 2015 से आतिशी को प्रति माह एक रुपये की तनख्वाह पर काम करने का मौका मिला। आयकर विभाग कितना खाली बैठा है, जिस सरकार ने स्विस बैंक से काला धन लाने की घोषणा की थी, वो आज 60 लाख के डिपॉजिट पर भी नोटिस भेज रहा है।
आतिशी ने कहा कि ऐसी कोई एजेंसी नहीं है, जिसके जरिए केंद्र ने आम आदमी पार्टी के नेताओं को परेशान नहीं किया हो, लेकिन एक भी गलती नहीं ढूंढ पाए हैं। यह इनकम टैक्स नोटिस भी उसी की एक कड़ी है। भाजपा को लगता है कि पढ़े-लिखे प्रोफेशनल लोग जो राजनीति में आते हैं, उन्हें ऐसे नोटिस से डराया धमकाया जा सकता है। हम इसलिए नौकरी छोड़कर आए हैं, क्योंकि हम राजनीति बदलना चाहते हैं। भाजपा के नेताओं के पास कुछ छिपाने को होगा।












Click it and Unblock the Notifications