दिल्ली में पिछले 24 घंटों में सामने आए 7,437 कोरोना पॉजिटिव केस, 24 लोगों की हुई मौत

नई दिल्‍ली। देश की राजधानी में कोरोना का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना केस में अत्‍यकिधक बढ़ोत्‍तरी हुई है। दिल्‍ली में 7,437 नए कोरोना पॉजिटिव केस दर्ज हुए और 24 लोगों की कोरोना के चलते मौत हो गई। अब इन नए मामलों को मिलाकर दिल्‍ली में कुल कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्‍या 23,181 हो चुकी है।

बता दें दिल्‍ली में पिछले 24 घंटे में 7437 नए केस सामने आए ये कोरोना के केस 19 नवंबर 2020 के बाद एक दिन में सबसे अधिक केस हैं। 19 नवंबर को दिल्‍ली में 7546 कोरोना पॉजिटिव के नए केस दर्ज हुए थे। उस समय दिल्‍ली में कोरोना पॉजिटिव रेट 8 फीसदी से अधिक था। वहीं दिल्ली में बुधवार में कोरोना के 26 फीसदी केस बढ़े हैं। दिल्‍ली में पिछले 24 घंटों में 91770 कोरोना टेस्‍ट करवाए गए। सरकारी आंकड़ों के अनुसार अब तक दिल्‍ली में कुल 1,52,57,183 टेस्‍ट है। देश की राजधानी में पॉजिटिविटी रेट 8.10 फीसदी है।

हेल्‍थ बुलटेन के अनुसार दिल्‍ली में 24 घंटे में 3687 लोगों ने कोरोना को मात दे दी है।.दिल्‍ली में कोरोना मरीजों के लिए विभिन्‍न अस्‍पतालों में बेड की कुल संख्‍या 8813 है जिसमें से 4212 पर मरीज भर्ती है और 4601 खाली हैं।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार दिल्‍ली में इस समय 11, 367 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। दिल्‍ली में कुल केसों की संख्‍या 698005 है, इसमें से 663,667 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं।
अगर देश की राजधानी दिल्‍ली में कोरोना से होने वाली मौत के आंकड़ों की बात की जाए तो दिल्‍ली में अब तक कोरोना के कारण 11,157 लोगों की मौत हो गई है।वहीं दिल्‍ली में एक्टिव केसों की संख्‍या इस समय 23,181 है। जिनमें अधिकांश मरीज होम आइसोलेशन में हैं।

कोरोना के बेकाबू होते हालात को काबू में करने के लिए PM मोदी ने राज्‍यों को सुझाए ये 5 तरीके

https://hindi.oneindia.com/photos/actress-jinal-joshi-bold-pictures-60810.htmlजिनल जोशी की इन सेक्सी अदाओं को नहीं देखा तो क्या देखा...
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+