Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

दिल्ली में गर्मी विकराल: IMD ने कहा- तापमान 44 के पार जा सकता है, लू के थपेड़े छुड़ा देंगे पसीना

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज गर्मी फिर प्रचंड होगी। भारतीय मौसम विभाग ने इसकी चेतावनी दी है। विभाग की ओर से बताया गया कि, तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के भी पार जा सकता है। वहीं, 15 मई तक हीटवेव की चेतावनी भी जारी गई है। दिल्ली में यलो अलर्ट भी जारी किया गया था। शुष्क और गर्म पश्चिमी हवाओं के कारण राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र के विदर्भ के कुछ हिस्सों में पारा 46-47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

IMD Weather update

भारतीय मौसम विभाग ने बुधवार से शुरू होने वाली तेज गर्मी की चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि, तापमान परेशानी खड़ी करेगा। हालांकि, चक्रवाती प्रभाव के चलते दिल्ली के कुछ हिस्सों में तापमान में वृद्धि नहीं होगी, यह बात भी कही गई है। इसके अलावा गुजरात में लू चलने की संभावना है। वहीं, भारत के जिन शहरों का तापमान ज्यादा दर्ज किया जा रहा है, उनमें से ज्यादातर राजस्थान के हैं।

IMD Weather update

Recommended Video

    Cyclone Asani: उत्तर प्रदेश और बिहार में भी दिखेगा असर, कई जिलों में अलर्ट जारी | वनइंडिया हिंदी

    सबसे अधिक तापमान वाले शहर इस प्रकार हैं:
    राजस्थान में बीकानेर 46.2 डिग्री सेल्सियस
    श्रीगंगानगर 45.4 डिग्री सेल्सियस
    चुरू 45.4 डिग्री सेल्सियस
    बाड़मेर 45.2 डिग्री सेल्सियस
    44.9 डिग्री सेल्सियस जैसलमेर
    कोटा 44.7 डिग्री सेल्सियस
    जोधपुर 44.5 डिग्री सेल्सियस

    IMD Weather update

    • इसी प्रकार मध्य प्रदेश में, गुना और पूर्वी निमाड़ में तापमान क्रमश: 45.2 और 45.1 डिग्री सेल्सियस है। वहीं, महाराष्ट्र के अकोला में 45.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्डेड हैं।

    मौसम विभाग ने कहा है कि, आज राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र के विदर्भ के कुछ हिस्सों में, शुष्क और गर्म पश्चिमी हवाओं के कारण पारा 46-47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। विभाग ने कल भी कहा था कि, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के विदर्भ में 10 से 13 मई तक लू की स्थिति देखने को मिलेगी।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+