IIT दिल्ली के विंध्याचल हॉस्टल में छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, सामने आई ये वजह
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली के विंध्याचल हॉस्टल में 21 वर्षीय एक छात्र ने कमरे के अंदर फांसी लगाकरआत्महत्या कर ली है। छात्र की पहचान अनिल कुमार के रूप में हुई हैं।
घटना की जानकारी शुक्रवार शाम करीब 6 बजे हुई। पुलिस को घटना की जानकारी देने के लिए कॉल आई थी। मौके पर पहुंची पुलिस को हॉस्टल का कमरा अंदर से बंद मिला था। दरवाजा तोड़ने पर छात्र फंदे से लटका हुआ मिला।

मामले की शुरुआती जांच से पता चला है कि छात्र गणित और कंप्यूटिंग में बीटेक कर रहा था। कुछ अधूरे विषयों के कारण उसे एक्सटेंशन पर रखा गया था और वह पिछले छह महीने से हॉस्टल में रह रहा था। बताया जा रहा है कि पढ़ाई की वजह से वह तनाव में था।
हालांकि पुलिस को छात्र के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ, लेकिन इतना बड़ा कदम उठाने का कारण शैक्षणिक तनाव बताया जा रहा है।
शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है। पुलिस ने कहा है कि छात्र कुछ परीक्षाओं में असफल होने के कारण सेवा विस्तार पर था।
पुलिस ने कहा कि उन्हें शाम करीब छह बजे एक पीसीआर कॉल मिली थी। शुक्रवार को फोन करने वाले ने अनिल कुमार नाम के एक छात्र द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना दी गई थी।
जैसे ही पुलिस टीमें मौके पर पहुंचीं, उन्होंने पाया कि मृतक के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। गेट तोड़ने के समय डीन ऑफ स्टूडेंट्स/सीएमओ, आईआईटी, मुख्य सुरक्षा अधिकारी, क्राइम टीम, फोरेंसिक टीमें भी मौजूद थीं।
वहीं अंबेडकर फुले पेरियार स्टूडेंट सर्कल (एपीपीएससी) ने एक बयान में कहा है कि आज आईआईटी-दिल्ली के विंध्याचल हॉस्टल में एक और एससी छात्र मृत पाया गया।
पिछले दो महीनों में आईआईटी-दिल्ली परिसर में आत्महत्या की यह दूसरी घटना है। 10 जुलाई को आयुष आशना नाम के बीटेक (गणित) छात्र ने आत्महत्या कर ली थी।












Click it and Unblock the Notifications