'अंबेडकर के नाम से चिढ़ है तो देश छोड़ सकते हैं' मनीष सिसोदिया का अमित शाह पर हमला

Manish Sisodia Attack On Amit Shah: राज्यसभा में अमित शाह के बयान के बाद देशभर में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का मामला गरमा गया है। विपक्षी पार्टियां लगातार बीजेपी और गृहमंत्री अमित शाह को घेरने में जुटी है। इसी बीच आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने गृहमंत्री अमित शाह पर जबरदस्त हमला बोला है। उन्होंने शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन्हें भी बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के नाम से चिढ़ है वो देश छोड़कर कहीं और चले जाएं।

"अंबेडकर नाम से इतनी चिढ़ है तो देश छोड़ दो"

सिसोदिया ने कहा, अमित शाह जी, अगर अंबेडकर नाम से इतनी चिढ़ है, तो भारत छोड़कर किसी और देश चले जाओ। बाबा साहब अंबेडकर के सपनों को साकार करना है तो हर बच्चे को शिक्षा, समान अधिकार देना हमारा कर्तव्य है। परिवर्तन ज़मीन से जुड़कर काम करने पर आता है। शिक्षा ही भविष्य है, और हर बच्चे का भविष्य हमारी जिम्मेदारी है।

Manish Sisodia

आप नेता ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा- बड़ा जाति से नहीं, शिक्षा और विचारों से बनते हैं। आपके शब्द दलित समाज के प्रति आपकी घृणित मानसिकता को उजागर करते हैं। देश आपको बाबा साहब के अपमान के लिए कभी माफ नहीं करेगा।

अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी को घेरा

अरविंद केजरीवाल ने कहा, संसद के अंदर गृह मंत्री अमित शाह ने बाबा साहब अंबेडकर जी को लेकर जो कहा, वह बेहद ही पीड़ादायक है। अमित शाह के कहने के लहजे से लगा कि वह बाबा साहब से नफ़रत करते हैं। नरेंद्र मोदी का अमित शाह का समर्थन करना बताता है कि इन लोगों के अंदर बाबा साहब के प्रति कैसी भावनाएं हैं।

उन्होंने कहा, मैं बाबा साहब अंबेडकर जी का भक्त हूं। आम आदमी पार्टी के लिए बाबा साहब अंबेडकर जी और भगत सिंह जी समेत सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आदर्श हैं। दिल्ली और पंजाब के सभी सरकारी ऑफ़िसों में अंबेडकर जी और भगत सिंह जी की तस्वीरें लगाई जाती हैं। बाबा साहब अंबेडकर जी आधुनिक भारत के भगवान से कम नहीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+