दिल्ली विधानसभा में बोले मनीष सिसोदिया, 'अगर केजरीवाल जी देश के प्रधानमंत्री होते तो...'
नई दिल्ली, अगस्त 26। दिल्ली में कथित शराब घोटाला मामले में सीबीआई जांच का सामना कर रहे डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला बोला है। दरअसल, मनीष सिसोदिया शुक्रवार को दिल्ली विधानसभा के बुलाए गए विशेष सत्र में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर केजरीवाल जी हमारे देश के प्रधानमंत्री होते तो वो किसी अन्य पार्टी के शिक्षा मंत्री के साथ ऐसा नहीं करते, वो उसे गले से लगाते, क्योंकि उनकी सोच छोटी और घटिया नहीं है।

Recommended Video
'अगर केजरीवाल होते देश के प्रधानमंत्री तो...'
मनीष सिसोदिया ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि दिल्ली में केजरीवाल जी के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सरकार बहुत अच्छा काम कर रही है और लोग उस काम को पसंद भी कर रहे हैं, लेकिन हमारे अच्छे काम को रोकने के लिए मोदी सरकार ने सीबीआई की रेड डलवाई है। उन्होंने कहा, "अगर केजरीवाल जी देश के प्रधानमंत्री होते और मैं किसी दूसरी पार्टी का शिक्षा मंत्री होता तो मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि वह ऐसी हरकत कभी नहीं करते, क्योंकि उनकी सोच छोटी और घटिया नहीं है।"
केजरीवाल पीएम होते तो मेरे काम की सराहना करते- सिसोदिया
मनीष सिसोदिया ने आगे कहा कि अगर केजरीवाल जी हमारे प्रधानमंत्री होते तो वो मुझे बुलाते और शिक्षा के क्षेत्र में हुए काम को लेकर मेरी सराहना करते और मुझे गले लगाते, इतना ही नहीं वो मुझसे इस बात को पूछते कि आप शिक्षा में ऐसा क्या काम कर रहे हो जिसकी सराहना हर जगह हो रही है, हम भी उसे दूसरे राज्यों में लागू करने की कोशिश करेंगे, लेकिन मोदी जी ने जो हरकत की है, वो उनकी घटिया सोच को दिखाती है और यही वजह है कि हम आजादी के 75 साल बाद भी पिछड़े हुए हैं।
सिसोदिया ने आरोपों को किया खारिज
इस दौरान मनीष सिसोदिया ने कथित शराब घोटाला में खुद पर लगे आरोपों को सिरे से खारिज किया है। सिसोदिया ने कहा कि उन्होंने एक भी रुपए की बेईमानी नहीं की है और उनपर लगे सभी आरोप गलत हैं। सिसोदिया ने कहा कि सीबीआई मेरे यहां 1 नहीं बल्कि 1000 बार भी रेड डाल लेनी तो कुछ नहीं मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications