Delhi: मेयर चुनाव से पहले भिड़े AAP और बीजेपी पार्षद, सिसोदिया ने पूछा- और कितना गिरोगे?

एमसीडी मेयर चुनाव से पहले बीजेपी और AAP के पार्षद भिड़ गए। दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

 Mayor

दिल्ली नगर निगम में मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव हो रहा है। इसकी वोटिंग से पहले पार्षदों के शपथ ग्रहण का समारोह था, जिसमें जमकर हंगामा हुआ। सिविक सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में बीजेपी और आम आदमी पार्टी के पार्षद भिड़ गए। इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस घटना को लेकर AAP नेताओं ने बीजेपी पर हमला बोला है। उनका आरोप है कि बीजेपी मनोनीत पार्षदों को भी वोटिंग का अधिकार देने की साजिश रच रही है।

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर लिखा कि MCD में अपने कुकर्मों को छिपाने के लिए और कितना गिरोगे बीजेपी वालो। चुनाव टाले, पीठासीन अधिकारी की गैरकानूनी नियुक्ति, मनोनीत पार्षदों की गैरकानूनी नियुक्ति और अब जनता के चुने पार्षदों को शपथ ना दिलवाना...अगर जनता के फैसले का सम्मान नहीं कर सकते तो फिर चुनाव ही किस लिए?

कई पार्षदों को लगी चोट
वहीं इस घटना में AAP के कई पार्षदों को चोट लगी है। साथ ही उनके कपड़े भी फट गए। AAP का आरोप है कि बीजेपी के पार्षदों ने सांसदों के साथ मिलकर उनके कार्यकर्ताओं को पीटा। वहीं AAP सांसद संजय सिंह ने कहा कि बीजेपी सदन के अंदर 'खूनी खेल' खेल रही है। हमारे पार्षदों को पीटा जा रहा। दिल्ली की जनता ने बीजेपी को हरा दिया, तो क्या वो हमारे पार्षदों की हत्या कर देंगे। कहां है लोकतंत्र, कहां है कानून, कहां है व्यवस्था?

किस बात पर हुआ हंगामा?
AAP का आरोप है कि बीजेपी पहले मनोनीत पार्षदों को शपथ दिलाना चाहती थी, जबकि उनकी पार्टी ने इसका विरोध किया। इस वजह से बीजेपी नेता उग्र हो गए। उन्होंने कहा कि बीजेपी इस वजह से मनोनीत पार्षदों को पहले शपथ दिलाना चाहती है, ताकि उनको वोटिंग का अधिकार मिल सके, जो पूरी तरह से नियम के खिलाफ है। वो किसी भी कीमत पर ऐसा नहीं होने देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+