दिल्ली में शराब की कैसे होगी ऑनलाइन डिलीवरी, वेबसाइट और ऐप से कर पाएंगे ऑर्डर
दिल्ली में शराब की कैसे होगी ऑनलाइन डिलीवरी, वेबसाइट और ऐप से कर पाएंगे ऑर्डर
नई दिल्ली, 01 जून: दिल्ली सरकार ने कोरोना लॉकडाउन को देखते हुए ऐप और वेबसाइट के जरिए शराब की होम डिलीवरी को मंजूरी दे दी है। दिल्ली में अब ग्राहक शराब का ऑर्डर घर पर बैठे मोबाइल ऐप और वेबसाइटों के जरिए कर सकते हैं। आबकारी (संशोधन) नियम, 2021 के मुताबिक एल-13 लाइसेंस धारकों को ही मोबाइल ऐप या ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से प्राप्त होने वाले आदेशों के लिए भारतीय और विदेशी शराब दोनों को घरों तक पहुंचाने की अनुमति होगी। दिल्ली सरकार की ओर से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि एल-13 लाइसेंस धारक सिर्फ मोबाइल ऐप या ऑनलाइन वेब पोर्टल के जरिए शराब की होम डिलीवरी कर सकेंगे। नोटिफिकेशन में ये भी कहा गया है कि छात्रावास, कार्यालय और संस्थान को शराब की होम डिलीवरी नहीं की जाएगी। अब सवाल उठता है कि आखिर आप शराब के लिए ऑनलाइन ऑर्डर कैसे करेंगे।
Recommended Video

दिल्ली में ऐसे हो सकती है शराब की ऑनलाइन डिलीवरी
बता दें कि भारत में शराब की ऑनलाइन डिलीवरी के बारे में फिलहाल अभी भी स्पष्ट जानकारी नहीं है। ना ही दिल्ली में शराब की होम डिलीवरी के लिए ऐप कंपनियां या वेबसाइटों में से किसी ने भी कोई घोषणा की है, लेकिन पिछले उदाहरणों को देखते हुए, हम आपको ये आइडिया दे सकते हैं कि शराब की ऑनलाइन डिलीवरी कैसे काम करेगी।
पिछले साल 2020 में पश्चिम बंगाल में कोलकाता, महाराष्ट्र, ओडिशा, सिलीगुड़ी समेत जैसे कुछ राज्यों ने अमेजन (Amazon), बिग बॉस्केट (BigBasket), स्विगी (Swiggy) और जोमैटो (Zomato) जैसे ऑनलाइन फूड डिलीवर करने वाले प्लेटफार्मों को शराब की ऑनलाइन डिलीवरी की अनुमति दी थी। जिसके बाद अमेजन, स्विगी और जोमैटो समेत अन्य प्लेटफार्मों ने लॉकडाउन के दौरान अपने ग्राहकों को शराब की होम डिलीवरी शुरू कर दी थी। हो सकता है कि दिल्ली में भी इन ऑनलाइन फूड डिलीवर कंपनियों को शराब की होम डिलीवरी करने के लिए कहा जाए।
हाल ही में छत्तीसगढ़ सरकार ने लॉकडाउन के दौरान शराब की होम डिलिवरी का आदेश दिया था। छत्तीसगढ़ में 10 मई से शराब की होम डिलिवरी शुरू की गई है।
पिछले नियमों के तहत,दिल्ली होम डिलीवरी को स्पष्ट रूप से प्रतिबंधित नहीं किया गया था, लेकिन एल -13 लाइसेंस धारकों को शराब की होम डिलिवरी का अनुमति थी। इसके लिए ई-मेल या फैक्स के जरिए (टेलीफोन पर नहीं) ऑर्डर देना होता था। लेकिन अब नए एक्साइज नियमों के तहत, दिल्ली में मोबाइल ऐप या पोर्टल के जरिए शराब की होम डिलीवरी की जाएगी। हालांकि इसका मतलब ये नहीं है कि दिल्ली में मौजूद शराब की दुकानों को शराब की होम डिलीवरी की अनुमति होगी। सिर्फ लाइसेंस वाले दुकानदार ही दिल्ली में शराब की होम डिलिवरी कर सकेंगे।
शराब की होम डिलीवरी के लिए कौन लोग कर सकते हैं ऑर्डर
शराब की ऑनलाइन डिलीवरी बिना पाबंदी के नहीं आएगी। कुछ राज्यों में जहां ऑनलाइन डिलीवरी की अनुमति दी गई है, लोगों को ऑर्डर देने से पहले पहले परमिट प्राप्त करना आवश्यक है। अन्य राज्यों में आयु का प्रमाण आदेश देने के लिए पर्याप्त माना जाता है।
अगर राज्य सरकार ने मोबाइल ऐप और वेबसाइटों के माध्यम से शराब की डिलीवरी की अनुमति दी है, लेकिन उसने लाइसेंस धारकों को छात्रावासों, कार्यालयों और संस्थानों में शराब पहुंचाने की अनुमति नहीं दी है। दिल्ली शहर में शराब की दुकानों को भी शराब की होम डिलीवरी करने की अनुमति नहीं है। जो लोग शराब की डिलीवरी चाहते हैं उन्हें ऑर्डर से पहले एक परमिट भी लेना होगा।
शराब की होम डिलीवरी कोरोना लॉकडाउन के कारण शुरू की गई थी
मई 2020 में सुप्रीम कोर्ट ने सुझाव दिया था कि राज्यों को कोरोना वायरस प्रसार को प्रतिबंधित करने के लिए शराब की अप्रत्यक्ष बिक्री और होम डिलीवरी पर विचार करना चाहिए। जिसके बाद राज्य सरकार के आदेश मिलते ही अमेजन, स्विगी और जोमैटो ने अपने ग्राहकों को शराब की डिलीवरी शुरू कर दी थी।












Click it and Unblock the Notifications