Holi 2023: होली को लेकर गाइडलाइंस जारी, उल्लंघन करने पर दिल्ली पुलिस करेगी कड़ी कार्रवाई, ये है डिटेल
शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर दिल्ली पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। साथ ही बिना हेलमेट के गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ दिल्ली पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी।

Delhi Police Holi 2023 Guidelines: हिंदू धर्म का बड़ा त्योहार होली इस बार 8 मार्च को मनाया जाएगा। रंगों का त्योहार मनाने के लिए लोग पूरी तरह से तैयार हैं। बुराई पर अच्छाई की जीत वाले त्योहार को लेकर लोगों की सुरक्षा और सुविधा के लिए दिल्ली पुलिस ने सोमवार को गाइडलाइंस जारी की है। होली महोत्सव को लेकर दिल्ली पुलिस ने गाइडलाइंस जारी करते हुए कहा कि ड्रिंक एंड ड्राइव को लेकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दिल्ली पुलिस ने कहा कि सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। यातायात उल्लंघन से निपटने के लिए रेंडम चेकिंग की जाएगी। साथ ही कहा कि शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Recommended Video

दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी ट्रैफिक एसएस यादव ने कहा कि होली के अवसर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे। जरूरत के हिसाब से पुलिस बल को तैनात किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि सभी दिल्लीवाली सुरक्षित और स्वच्छ रहें। होली के दिन दिल्ली पुलिस ट्रिपल राइडिंग, नाबालिग ड्राइविंग और बिना हेलमेट ड्राइविंग पर कड़ी नजर रखेगी। इसके लिए रेंडम चेकिंग भी की जाएगी। साथ ही शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करेंगे।
कब है होलिका-दहन?
बता दें कि होली का पर्व एक उत्सव की तरह होता है, जिसका इंतजार बच्चे से लेकर बूढ़ों तक को होता है। फाल्गुन माह की पूर्णिमा के दिन 'होलिका दहन' किया जाता है और इसके दूसरे दिन लोग रंगों वाली होली खेलते हैं। इस साल होलिका दहन 7 मार्च को है तो वहीं रंगों वाली होली 8 मार्च को खेली जाएगी। बता दें कि 'होलिका दहन' वाले दिन को लोग 'छोटी होली' भी कहते हैं। कुछ जगहों पर छोटी होली के दिन मां बच्चों की लंबी उम्र के लिए उपवास भी रखती हैं।
लेकिन इस बार कुछ जगहों पर 'होलिका दहन' को लेकर संदेह पैदा हो गया है, कुछ लोग 6 मार्च को 'होलिका दहन' की बात कह रहे हैं। बता दें कि ये संदेह पैदा हुआ है पूर्णिमा तिथि और भद्रा काल की वजह से, क्योंकि पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 06 मार्च को शाम 4:17 PM से हो रही है लेकिन इस बार भद्रा काल लंबा है, जो कि 04:48 PM से 07 मार्च 05:14 AM तक है, जबकि पूर्णिमा काल 06 मार्च शाम 4:17 PM से 07 शाम 6:09 PM तक है। अब क्योंकि भद्राकाल में कोई भी शुभ काम, मांगलिक काम या फिर पूजा-पाठ से संबंधित काम नहीं होते हैं इसलिए 'होलिका दहन' 6 मार्च को नहीं बल्कि 7 मार्च को मनाया जाएगा।
होलिका दहन का शुभ मुहूर्त
होलिका दहन की तिथि- 7 मार्च 2023
होलिका दहन मुहूर्त - 6:24 PM से रात 8:51 PM
होलिका दहन का कुल समय - 2 घंटे 27 मिनट
यह भी पढ़ें- Happy Holi 2023 Wishes: 'जीवन में बिखरे प्रेम के रंग...', अपनों को होली पर दीजिए ये प्यार भरे मैसेज












Click it and Unblock the Notifications