Happy Holi 2023 Wishes: 'जीवन में बिखरे प्रेम के रंग...', अपनों को होली पर दीजिए ये प्यार भरे मैसेज
Happy Holi 2023 Wishes: रंगों के पर्व होली पर ये प्यार भरे संदेश भेज कर आप अपने अपनों को शुभकानाएं दे सकते हैं।

रंगों का पर्व होली भारत ही नहीं विदेशों में भी बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। होली ऐसा पर्व है जो परिवारों और दोस्तों को एक साथ लाता है, रंगों और बढ़िया भोजन से भरे उत्सव का एक खुशी का समय होता है। लाल, पीले, हरे रंगों से भरे होली त्योहार के लिए भारतीय पूरी तरह तैयार हैं। हालांकि होली का पर्व मनाने की शुरूआत मथुरा में बरसाने में आयोजित होने वाली लड्डू वाली होली से ही हो चुकी है, लेकिन पूरा देश फाल्गुन मास की पूर्णिमा के दिन होली का पर्व मनाएगा। इस बार होली 8 मार्च को मनाई जाएगी। रंगबिरंगे होली के इस त्योहार पर अपनों को ये प्यारे संदेश भेज कर आप उनके जीवन में खुशियों के रंग भर सकते हैं।

छोटी होली के लिए शुभकामना संदेश
होली के एक दिन पहले छोटी होली, जिसे होलिका दहन के नाम से भी जाना जाता है, मनाई जाएगी जिसमें होलिका मां की पूजा होगी इसके बाद रंग खेलने की शुरूआत होगी। होलिका दहन बुराई पर अच्छाई के प्रतीक के रूप में मनाई जाती है।
- इस छोटी होली सारी नकारात्मकता को दूर करें और एक नई शुरुआत करें। हैप्पी छोटी होली।
- यह शुभ त्योहार आपके लिए स्वास्थ्य, अच्छाई और खुशियां लेकर आए। हैप्पी छोटी होली!
- इस होलिका दहन, आपके सभी दुखों और दर्द का अंत हो। आपको और आपके चाहने वालों को छोटी होली की शुभकामनाएं!
- इस छोटी होली में अपने घमंड, नकारात्मकता और ईर्ष्या को जला दें, और साथ मिलकर एक नई शुरुआत करें। हैप्पी होलिका दहन 2023!

होली पर भेंजे ये संदेश
8 मार्च को इस बार होली का त्यौहार मनाया जाएगा।
प्यार ,अपनत्व,सद्भाव के नूतन रंग
पुष्पित ,पल्लवित रहे अपनों के संग
सदा रहे जीवन में खुशियों की बहार
आनन्द से परिपूर्ण हो ,हर त्यौहार
रंगारंग त्यौहार होली की ढ़ेर सारी शुभकामनाएं

- राधा का रंग और कान्हा की पिचकारी, प्यार के रंग से रंग दो दुनिया सारी, ये रंग न जाने कोई जात न कोई बोली, बधाई हो आपको रंगों से भरा ये होली का त्यौहार 2023 !
- होली के रंग आपके लिए शांति, खुशी और एकता लेकर आएं। आपको और आपके परिवार को छोटी होली की हार्दिक शुभकामनाएं।
- दिल से होली मुबारक हो आपको बार बार, रंगीन हो आपकी दुनिया पूरी, होली का हर रंग मुबारक, मुबारक हो आपको होली का त्योहार!
- रूठे यार को मनाना है, इस बार गिले शिकवे मिटाना है, तो आ गया होली का त्योहार, आओ गले मिलकर करें नई शुरुआत. होली 2023 की हार्दिक शुभकामनाएं!
- पिचकारी की धार, गुलाल की बौछार, अपनों का प्यार, यही है होली का त्योहार. होली 2023 की हार्दिक बधाई !
- आपका जीवन होली के त्योहार की तरह ही रंगीन हो। इस होली पर खूब मस्ती करें।
- ये जो रंगों का त्योहार है, ये जो रंगों का त्योहार है, इस दिन न हुए लाल पीले, तो जिंदगी बेकार है, रंग लगाना तो इतना पक्का लगाना, जितना पक्का तू मेरा यार है... होली की हार्दिक शुभकामनाएं !












Click it and Unblock the Notifications