दिल्ली के जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती शोभा यात्रा पर रोक नहीं, जानिए पुलिस ने क्या कहा?

दिल्ली के जहांगीर पुरी में हनुमान जयंत्री यात्रा को अनुमति देने को लेकर विहिप ने दिल्ली पुलिस को पत्र लिखा है। जिसमें हिंदुओं को भावनाओं का ध्यान रखने की अपील की गई है।

Delhi Police

दिल्ली के जहांगीपुरी इलाके में इलाके में पिछली साल हिंदुओं की धार्मिक यात्रा के दौरान जमकर हिंसा हुई। थी। लेकिन इस बार इलाके से हनुमान जयंती यात्रा निकालने की अनुमति नहीं दी गई थी। जिसके बाद दिल्ली पुलिस को विश्व हिंदू परिषद ने पत्र लिखकर अनुमति देने पर विचार करने का अनुरोध किया। विहिप ने कहा है कि दिल्ली पुलिस को इस तरह की धार्मिक यात्रा पर प्रतिबंध लगाकर हिंदुओं की भावनाओं के दमन का कार्य ना करके उन उपद्रवियों पर लगाम लगाना चाहिए जो हिंसा को बढ़ावा देते हैं। वहीं अब दिल्ली पुलिस ने कहा है कि जहांगीर पुरी में हनुमान जयंती समारोह आयोजकों के परामर्श से विनियमित किया जा रहा है। पुलिस यह सुनिश्चित कर रही है कि ये यात्रा सुरक्षित तरीके से संपन्न कराई जाए।

विश्व हिंदू परिषद ने दिल्ली पुलिस को लिखे पत्र में कहा, "हिंदू भावनाओं का दमन करने के बजाय हमलावरों और उपद्रवियों पर लगाम लगानी चाहिए।" दिल्ली के जहांगीरपुर इलाके में शुक्रवार को हनुमान जयंती जुलूस निकलने वाला है। जिसको लेकर दिल्ली पुलिस विचार कर रहा है। ऐसे में अब विहिप ने कहा है कि उपद्रवियों पर एक्शन होना चाहिए।

दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी दीपेंद्र पाठक ने कहा है कि जहांगीर पुरी में हनुमान जयंती समारोह आयोजकों के परामर्श से विनियमित किया जा रहा है। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि यह सुरक्षित तरीके से हो। इसके लिए प्लान तैयार किया जा रहा है।

दिल्ली पुलिस जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती के मौके पर गुरुवार को निकलने वाली शोभा यात्रा को दिल्ली पुलिस ने परमिशन दे दी है। दरअसल, ये परमिशन रूट को रेगुलराइज करने के लिए है। शुक्रवार को दोपहर 2 बजे ई ब्लॉक में लोग इकट्ठा होंगे और तय रुट के हिसाब से पुलिस सुरक्षा में यात्रा निकालेंगे। ये यात्रा हनुमान मंदिर पर जाकर खत्म हो जाएगी। यात्रा खत्म होने का समय करीब 6 बजे होगा। वहीं दिल्ली पुलिस ने नार्थ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट में जितनी भी शोभा यात्रा निकलेंगी, उन्हें तय रूट से ही जाने की अनुमति होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+