दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर हुई हाईलेवल मीटिंग, इन सार्वजनिक जगहों पर सख्ती के आदेश
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। बढ़ते मामलों ने दिल्ली सरकार की चिंता भी बढ़ा दी है। हालांकि सरकार लगातार संक्रमण को फैलने से रोकने के प्रयास कर रही है। इसी सिलसिले में दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने शनिवार को एक बैठक की। इस बैठक में अन्य भी अधिकारी शामिल हुए। इस मीटिंग में DDMA ने बाजारों, पब्लिक ट्रांसपोर्ट और कार्यालयों में कोविड संबंधी गाइडलाइन को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए। उपराज्यपाल अनिल बैजल की अध्यक्षता में हुई इस मीटिंग में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन और कैलाश गहलोत समेत अन्य अधिकारी शामिल हुए।

इस मीटिंग के बाद अनिल बैजल ने ट्वीट कर बताया कि दिल्ली के बाजारों में, पब्लिक ट्रांसपोर्ट में और कार्यालयो में कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराए जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। उपराज्यपाल ने स्वास्थ्य विभाग को टीकाकरण के प्रयासों को बढ़ाने की सलाह दी ताकि इसके कवरेज को बढ़ाया जा सके। उन्होंने कहा कि अस्पतालों को कोविड मरीजों के इलाज के लिए अधिक क्षमता और संसाधन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।












Click it and Unblock the Notifications