Delhi Rain: दिल्ली में भारी बारिश, खतरे के निशान के ऊपर बहेगी यमुना, आतिशी बोलीं- रख रहे नजर, कल करूंगी दौरा
Atishi on Delhi Rain: दिल्ली में पिछले दो दिनों से लगातार भारी बारिश हो रही है। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भारी बारिश से कई इलाकों में जलभराव हो गया है। लोगों को आवाजाही में बड़ी दिक्कत हो रही है। इस बीच दिल्ली की लोक निर्माण विभाग मंत्री आतिशी ने कहा कि बारिश रुकने के बाद हमारे पंपिंग स्टेशन शुरू हुए थे।
आतिशी ने कहा कि दिल्ली में 12 घंटे में 126 मिलीमीटर और 24 घंटे में 150 मिलीमीटर बारिश हुई। इस पूरे मौसम में जितनी बारिश होती है उसका 20 प्रतिशत पिछले 24 घंटे में हुई है। बारिश रुकने के बाद ही हमारे पपिंग स्टेशन शुरू हो चुके थे।

उन्होंने कहा कि आज हथिनी कुंड बैराज से 45 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इसकी वजह से 11 जुलाई को यमुना का स्तर खतरे के निशान के ऊपर आ जाएगी। हमारे अधिकारी इस पर नजर रखे हैं। मैं कल सुबह वहां का दौरा करूंगी।
वहीं, दूसरी तरफ दिल्ली में पिछले दो दिनों से लगातार भारी बारिश हो रही है। भारी बारिश के चलते लोगों का बुरा हाल है। जगह-जगह पर जलभराव हो गया है। लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच रोहिणी इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब भारी बारिश के चलते सड़क धंस गई। सड़क धंसते ही लोगों में डर का माहौल हो गया।
गनीमत है कि कोई लोग घायल नहीं हुआ, ना ही इसकी चपेट में कोई गाड़ी आई। नहीं तो बड़ा हादासा हो जाता। मौके पर पहुंची पुलिस ने धंसे हुए सड़क के पास बेरिकेडिंग लगा दी है। दिल्ली में बारिश का 40 सालों का रिकॉर्ड टूट गया। पिछले 40 सालों में सबसे अधिक 24 घंटे में बारिश हुई है।
यह भी पढ़ें- प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल दिल्ली सरकार के स्कूली छात्रों की संख्या में तीन गुना वृद्धि : केजरीवाल












Click it and Unblock the Notifications