दिल्ली-NCR का फिर पलटा मौसम, गरजे के साथ तेज बारिश, 9 फ्लाइट डायवर्ट
दिल्ली-एनसीआर में गरज के साथ तेज बारिश हुई है। दिल्ली के खराब मौसम के चलते जयपुर एयरपोर्ट पर 9 फ्लाइट्स डायवर्ट की गई।

Delhi Rains: करीब एक हफ्ते बाद दिल्ली-एनसीआर में बेमौसम बारिश का दौर चला, जो काफी देर तक रहा। दिल्ली सहित आसपास के एनसीआर के कई हिस्सों में बुधवार शाम अचानक झमाझम शुरू हो गई। दिल्ली और आसपास के नोएडा सहित कई इलाकों में बिजली गिरने के साथ भारी बारिश देखने को मिली। जिसके बाद मौसम एक बार फिर बदल गया है। आईएमडी ने 1 अप्रैल तक बादल छाए रहने की भविष्यवाणी की है।
इधर, खराब मौसम की वजह से 9 उड़ानें दिल्ली एयरपोर्ट से जयपुर हवाईअड्डे पर डायवर्ट की गईं। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार दिल्ली के मयूर विहार जैसे इलाकों में बिजली गरजने के साथ जमकर बारिश हुई। सोशल मीडिया पर दिल्ली-एनसीआर की बारिश के वीडियो पोस्ट किए जा रहे हैं। वीडियो दिल्ली के खान मार्केट का है।
IMD की हालिया मौसम की रिपोर्ट के अनुसार एक नए पश्चिमी विक्षोभ से दिल्ली सहित पूरे उत्तर-पश्चिम भारत में बुधवार रात से बारिश और बादल छाए रहने का एक नया दौर शुरू होने की उम्मीद है। इसके अलावा भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 30 मार्च से 1 अप्रैल तक उत्तर पश्चिम, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत के लिए बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की एक नई अवधि की भविष्यवाणी की है।
मौसम विभाग की ओर से पहले ही यह अनुमान लगाया गया था कि 29 मार्च को एक सक्रिय वेस्टर्न डिस्टरबेंस पश्चिमी हिमालय की ओर आ रहा है। हालांकि इससे गुरुवार और शुक्रवार को मौसम बदलने की बात थी लेकिन एक दिन पहले ही तेज बारिश हो रही है। गरज और तेज हवाओं के साथ बारिश दिल्ली के कई इलाकों में हो रही है।
आईएमडी के अधिकारी ने बताया कि "अधिकतम तापमान बुधवार को बढ़ेगा, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के कारण गुरुवार से फिर से गिरना शुरू हो जाएगा। गुरुवार की रात शहर में हल्की बारिश के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है। शुक्रवार से गर्मी बढ़ेगी। दिल्ली के मौसम को लेकर अनुमान लगाया था कि 30 मार्च से 1 अप्रैल के बीच दिल्ली-एनसीआर का मौसम बदलेगा। दिल्ली में बिजली गिरने, गरज और तेज हवाओं के साथ बारिश और बूंदाबांदी की संभावना थी।












Click it and Unblock the Notifications