Harshita Kejriwal: जब चुनाव से पहले वायरल हुआ ऑडियो, दावा-'राघव चड्ढा बनेंगे अरविंद केजरीवाल के दामाद'
Arvind Kejriwal Daughter Marriage: दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता केजरीवाल की शादी 18 अप्रैल 2025 को बिजनेसमैन संभव जैन के साथ दिल्ली में हुई है। 20 अप्रैल को रिसेप्शन है। इस मौके पर वो ऑडियो फिर से सुर्खियों में आ गया है, जिसमें AAP के सांसद राघव चड्ढा को अरविंद केजरीवाल का होने वाला दामाद बताया जा रहा है।
यूट्यूब चैनल VK News पर फरवरी 2022 को अपलोड वीडियो में दावा किया गया है पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल का कथित ऑडिया सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। हालांकि इस ऑडियो की वनइंडिया हिंदी टीम पुष्टि नहीं करती है।

यूट्यूब चैनल VK News पर दावा किया गया है कि आम आदमी पार्टी ने उस वक्त इस कथित ऑडियो के वायरल होने पर पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी से शिकायत भी की थी। ऑडियो में सुनीता केजरीवाल की आवाज होने का दावा किया जा रहा है, वो अपनी दोस्त से बात कर रही हैं।
यह भी पढ़ें- Harshita Kejriwal Education: कितनी पढ़ी लिखी हैं हर्षिता? अरविंद केजरीवाल के दामाद संभव जैन भी IIT ग्रेजुएट
वायरल ऑडियो में सुनीता केजरीवाल के हवाले से दावा किया गया है वो अपनी दोस्त से फोन पर कह रही हैं कि 'हां, यार मैं बताना भूल गई थी। दरअसल, हमने किसी को बताया ही नहीं कि हमने हर्षिता और राघव जी का रिश्ता पक्का कर दिया।'

ऑडियो में आगे क्या कहा जा रहा?
कथित सुनीता केजरीवाल-अब वो विधायक ही नहीं बल्कि हमारे दामाद भी है।
दोस्त-ओह अच्छा। अब तो हमारे भी दामाद हुए।
कथित सुनीता केजरीवाल-हां, हां, क्यों नहीं?
दोस्त-ओह! अच्छी बात है। बाप बेटा मिलकर दिल्ली संभालेंगे। केजरीवाल जी की भी हेल्प हो जाएगी।
कथित सुनीता केजरीवाल-नहीं, नहीं। राघव जी तो पंजाब ही संभालेंगे।
दोस्त-अच्छा। कल को सीएम भगवंत मान जी को बनना पड़ा तो राघवजी को वापस नहीं आना पड़ेगा?
कथित सुनीता केजरीवाल-नहीं, सीएम तो भगवंत मान जी ही बनेंगे। राघव जी तो पहले से ही पंजाब का सारा काम देख रहे हैं। आगे भी देखेंगे ना। क्योंकि उन्होंने काफी पैसो एकत्रित किया है। हमारा प्रचार सारा काम राघवजी ही देख रहे हैं। अब उन्होंने चंडीगढ़ सेक्टर 8 में कोठी भी खरीद ली है।
फर्जी वायरल करवाने वाले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग
यूट्यूब चैनल VK News के वीडियो में दावा किया गया है कि आम आदमी पार्टी की लीगल सेल ने इस ऑडियो को लेकर पंजाब मुख्य चुनाव अधिकारी को शिकायत करने के साथ ही इसे सोशल मीडिया से हटवाने और ऑडियो वायरल करवाने के लिए खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग भी की। शिकायत में कहा गया कि सोशल मीडिया पर वायरल यह ऑडियो पूरी तरह से फर्जी है।
हर्षिता केजरीवाल: शिक्षा और करियर
हर्षिता केजरीवाल ने IIT-JEE में 3322वीं रैंक प्राप्त कर IIT दिल्ली से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की। वर्तमान में वह Boston Consulting Group (BCG) में एसोसिएट कंसल्टेंट के रूप में कार्यरत हैं।

कौन हैं हर्षिता के दूल्हे संभव जैन? (Who is Harshita Kejriwal Groom Sambhav Jain?)
संभव जैन भी IIT दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ब्लैकस्टोन जैसी प्रतिष्ठित कंपनी में की थी। वर्तमान में वह एक स्टार्टअप के सह-संस्थापक हैं, जो तकनीकी और वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में काम करता है।
हर्षिता की शादी में कौन-कौन आया?
शादी के दौरान अरविंद केजरीवाल, उनकी पत्नी सुनीता, बेटे पुलकित, दुल्हन हर्षिता और दामाद संभव जैन के साथ पारिवारिक तस्वीरें सामने आईं। समारोह में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, आम आदमी पार्टी के मंत्री गोपाल राय और गायक मीका सिंह जैसी प्रमुख हस्तियाँ भी शामिल हुईं।

Raghav Chaddha married Parineeti Chopra: राघव चड्ढा की परिणीति चोपड़ा से शादी
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की शादी 24 सितंबर 2023 को बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के साथ हुई है। दोनों ने 13 मइई 2023 को नई दिल्ली के कपूरथला हाउस में सगाई की थी। फिर सितंबर 2023 में राजस्थान के उदयपुर के लीला पैलेस में पारंपरिक हिंदू रीति रिवाज से शादी की।
यह भी पढ़ें- Arvind Kejriwal की बेटी Harshita Kejriwal शादी से पहले हुई थीं ऑनलाइन ठगी का शिकार, कितने रुपए गए?












Click it and Unblock the Notifications