काबुल से दिल्ली लाए गए गुरु ग्रंथ साहिब के तीन स्वरूप, रिसीव करने पहुंचे दो केंद्रीय मंत्री, देखिए Video

नई दिल्ली, अगस्त 24। अफगानिस्तान में फंसे भारतीयों को लाने का सिलसिला जारी है। तालिबान के डर से अभी तक 400 से अधिक लोगों को भारत लाया जा चुका है। मंगलवार को भी 78 लोगों का एक दल भारत पहुंचा। इनमें 44 अफगान सिख शामिल थे, जो अपने साथ सिखों के पवित्र ग्रंथ श्री गुरु ग्रंथ साहिब की तीनों प्रतियों को लेकर आए हैं। ये दल काबुल से दुशांबे पहुंचा था, जिसके बाद दुशांबे से इन्हें भारत लाया गया। मंगलवार को केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी इस दल को रिसीव करने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे और हरदीप सिंह पुरी है श्री गुरु ग्रंथ साहिब की तीन प्रतियों को एयरपोर्ट से बाहर लेकर आए।

Hardeep singh puri

Recommended Video

    Afghanistan Crisis: Hardeep Singh Puri ने सिर पर रखे Guru Granth Sahib, देखिए | वनइंडिया हिंदी

    हरदीप सिहं पुरी के साथ ये नेता भी रहे मौजूद

    दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हरदीप सिंह पुरी के साथ-साथ विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन और भाजपा नेता आरपी सिंह भी मौजूद रहे। इन तीनों नेताओं ने काबुल से लाए गए श्री गुरु ग्रंथ साहिब को रिसीव किया। वीडियो में देखा जा सकता है कि हरदीप सिंह पुरी, वी मुरलीधरन और आरपी सिंह तीनों ने गुरु ग्रंथ साहिब की प्रतियों को सिर पर रखा हुआ है और 'सतनाम श्री वाहेगुरु' के घोष के साथ ये सभी एयरपोर्ट से बाहर आते दिख रहे हैं।

    अफगान में रह गए भाईयों को भी जल्द निकाला जाएगा- हरदीप सिंह पुरी

    इस दौरान केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद कहा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को धन्यवाद कहना चाहता हूं, जिन्होंने हमारे भाईयों को अफगानिस्तान से लाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम देना संभव बनाया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अधिकतर भारतीयों को और अफगान सिखों को वहां से लाया जा चुका है और बाकी जो रह गए हैं, उन्हें भी वहां से निकालने की व्यवस्था की जा रही है, हम लगातार उनके संपर्क में हैं। हरदीप सिंह पुरी ने इस दौरान विदेश मंत्रालय, विदेश मंत्री एस जयशंकर और विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन को भी बधाई दी।

    आपको बता दें कि काबुल में फंसे 78 लोगों को एयर इंडिया के विशेष विमान के जरिए पहले ताजिकिस्तान के दुशांबे ले जाया गया था, जिसके बाद उन्हें वहां से आज दिल्ली लाया गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+