भलस्वा लैंडफिल साइट पर लगी आग के चलते ज्ञान सरोवर स्कूल अस्थायी रूप से बंद, बच्चों को सांस लेने में तकलीफ
दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के भलस्वा लैंडफिल साइट में आग लगने के बाद ज्ञान सरोवर स्कूल को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। सामुदायिक आयोजक नारायण ने बताया कि आग से निकलने वाले धुएं के कारण बच्चों को यहां रखना सुरक्षित नहीं है। हमने एक सप्ताह के लिए स्कूल बंद रखने का फैसला किया है। जैसे ही फायर ब्रिगेड ने उत्तरी दिल्ली के भलस्वा लैंडफिल में आग पर काबू पाने के लिए ऑपरेशन जारी रखा हुआ है, आसपास रहने वाले स्थानीय लोग सांस लेने में तकलीफ की शिकायत कर रहे हैं। इस बीच, आग लगने के बाद ज्ञान सरोवर स्कूल को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।

वहीं आग की घटना को लेकर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने एमसीडी की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए भाजपा पर हमला बोला है। गोपाल राय ने कहा कि हमने कल ही घटना की जांच के लिए डीपीसीसी को आदेश दे दिया था कि 24 घंटे के भीत रिपोर्ट पेश करें। डीपीसीसी की रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले में हम फैसला लेंगे।
इसके अलावा उन्होंने कहा कि पहले गाजीपुर लैंडफिल साइट और अब भलस्वा लैंडफिल साइट पर लगी आग से यह दिख रहा है कि पिछले 15 साल से एमसीडी में भाजपा केवल भ्रष्टाचार में डूबी रही।












Click it and Unblock the Notifications