श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहादत पर दिल्ली में भव्य कीर्तन दरबार, केजरीवाल-भगवंत मान ने दी श्रद्धांजलि

Guru Tegh Bahadur Martyrdom Anniversary: पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने शनिवार को श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की 350वीं शहादत के अवसर पर दिल्ली स्थित गुरुद्वारा श्री रकाबगंज साहिब में भव्य कीर्तन दरबार का आयोजन किया। इस मौके पर दिल्ली के मुख्यमंत्री और "आप" के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, पंजाब सरकार के मंत्री और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

केजरीवाल बोले - गुरु जी की शहादत मानवता के लिए मिसाल

कीर्तन दरबार में शामिल होने के बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी का बलिदान पूरी मानवता के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि इतिहास में ऐसी शहादत की कोई मिसाल नहीं। उन्होंने कश्मीरी पंडितों की रक्षा के लिए अपना जीवन न्योछावर कर दिया। इसलिए उन्हें हिंद दी चादर कहा जाता है।"

Guru Tegh Bahadur Martyrdom Anniversary

केजरीवाल ने बताया कि पंजाब सरकार ने गुरु जी की शहादत को समर्पित कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू की है, जिसकी शुरुआत दिल्ली से हुई है। उन्होंने देशभर के लोगों से अपील की कि वे पंजाब में होने वाले इन समागमों में भाग लेकर गुरु जी को नमन करें और उनके दिखाए रास्ते पर चलें।

ये भी पढ़ें: पंजाब सीएम भगवंत मान का वादा- युवाओं को नौकरी मांगने वाला नहीं, नौकरी देने में सक्षम बनाएंगे

भगवंत मान ने बताया कार्यक्रमों का पूरा सिलसिला

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया कि 25 अक्टूबर से 25 नवंबर तक पूरे पंजाब में गुरु साहिब जी के चरणों से जुड़े सभी स्थानों पर विशेष समागम होंगे। उन्होंने कहा, "हम उन सभी जगहों पर जाएंगे, जहां गुरु जी के चरण पड़े थे। वहां स्कूलों में गुरु जी की शिक्षाओं पर विशेष कक्षाएं होंगी और गांवों के विकास के लिए बजट जारी किया गया है।"

मान ने बताया कि 25 नवंबर को आनंदपुर साहब में भव्य समागम होगा, जहां बाबा बलवीर सिंह जी जैसे संत शामिल होंगे। आनंदपुर साहब में एक संग्रहालय भी तैयार किया गया है, जिसमें गुरु जी के शीश की यात्रा और भाई जैता जी के समर्पण की कहानी को दर्शाया गया है।

"गुरु तेग बहादुर जी का बलिदान मानवता के लिए"

भगवंत मान ने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी की शहादत सिर्फ सिखों के लिए नहीं, बल्कि पूरी मानवता और मानव अधिकारों की रक्षा के लिए थी। उन्होंने कहा, "भाई मती दास, भाई सती दास और भाई दयाला जी का बलिदान अद्वितीय है। औरंगजेब की कब्र पर आज कोई दीया नहीं जलाता, लेकिन आनंदपुर साहब में श्रद्धालुओं की भीड़ कभी कम नहीं होती - यही अंतर बताता है कि सच्ची श्रद्धा कहां है।"

उन्होंने बताया कि सरकार ने गुरु स्थानों के विकास के लिए विशेष बजट आवंटित किया है और आनंदपुर साहब में टेंट सिटी बनाई जा रही है। सोमवार को राष्ट्रपति से मिलकर उन्हें भी इस अवसर पर आमंत्रित किया जाएगा।

"सिख धर्म सेवा और समानता का प्रतीक"

मुख्यमंत्री मान ने कहा कि सिख धर्म दुनिया का सबसे नया और जीवंत धर्म है, जो दूसरों की सेवा और समानता का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि निशान साहिब यात्रा के दौरान कोई भेदभाव नहीं होता - हर कोई लंगर और आसरा पाता है।

मान ने संगत से अपील की कि वे गुरु साहिब की शिक्षाओं को अपनाएं, समाज में प्रेम और भाईचारा फैलाएं और मानवता की सेवा करें।

सौरभ भारद्वाज ने दी जानकारी

दिल्ली "आप" संयोजक सौरभ भारद्वाज ने बताया कि पंजाब सरकार एक महीने तक दिल्ली और पंजाब में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम करेगी। उन्होंने कहा, "गुरु तेग बहादुर जी ने हिंदू धर्म और कश्मीरी पंडितों की रक्षा के लिए अपना जीवन बलिदान किया। हमारे लिए यह गर्व की बात है कि उनकी शहादत को दुनिया भर में याद किया जा रहा है।"

ये भी पढ़ें: Punjab: पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं में 90% की कमी, मान सरकार की योजना हो रही कारगर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+