दिल्ली की हवा हुई साफ, निर्माण कार्य पर लगी रोक हटी, डीजल वाहन भी चल सकेंगे

दिल्ली में हवा की गुणवत्ता में सुधार के बाद केंद्र सरकार ने निर्देश दिया है कि ग्रैप स्टेज 3 के तहत पूरे एनसीआर में लगी पाबंदियों को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए।

केंद्र सरकार की ओर से जारी किए गए निर्देश के बाद अब दिल्ली में बीएस 3 पेट्रोल और बीएस 4 डीजल चार पहिया वाहनों के दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर पर लगा प्रतिबंध हट जाएगा। जल्द ही दिल्ली सरकार का परिवहन विभाग इस बाबत आदेश जारी कर सकता है।

delhi

ग्रैप 3 के लागू होने के बाद ईंट भट्टे, स्टोन क्रेशर, हॉट मिक्स प्लांट को बंद कर दिया गया था। लेकिन अब इसके हटने के बाद इन्हें फिर से चलाया जा सकेगा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के दैनिक बुलेटिन में कहा गया है कि मंगलवार को 24 घंटे में दिल्ली का औसत एक्यूआई 312 दर्ज हुआ है। जोकि सोमवार को 395 था। दिल्ली में एक्यूआई में 21 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विभाग की ओर से संभावना जताई गई है कि आने वाले दिनों अब दिल्ली में हवां गंभीर की श्रेणी में नहीं जाएगी। दिल्ली में 24 घंटे का औसत एक्यूआई मंगलवार शाम 4 बजे तक बेहतर हुआ और यह 395 से घटकर 312 तक पहुंच गया। इसी को ध्यान में रखते हुए ग्रैप 3 के तहत लगी पाबंदियों को हटाने का निर्देश दिया गया है।

हालांकि ग्रैप 1 और ग्रैप 2 दिल्ली में लागू रहेगा और इसके तहत जो पाबंदियां आती हैं वह लागू रहेंगी। इसका सख्ती से पालन करना होगा ताकि हवा की गुणवत्ता गंभीर की श्रेणी में ना आए। जिन निर्माणाधीन प्रोजेक्ट पर पाबंदी लगी थी और वहां निर्माण कार्य की वजह से कार्रवाई की गई थी, वहां फिर से कामकाज शुरू हो सकता है इसके लिए अलग से किसी आदेश की जरूरत नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+