Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

लाल किला परिसर से हीरे-पन्ना जड़ा 1 करोड़ का कलश चोरी, जानें जैन धर्म में क्या है इसका खास महत्व?

Red Fort Gold Kalash Stolen: दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किला परिसर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। 24 घंटे कड़े पहरे में रहने वाले इस स्मारक से जैन धर्म के भव्य धार्मिक अनुष्ठान (Red Fort Jain ceremony) के दौरान करीब 1 करोड़ रुपये का सोने का कलश चोरी हो गया। हैरान करने वाली बात ये है कि किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी।

इस कलश की खास बात यह है कि यह केवल कीमती धातु और हीरे-पन्ना जैसे रत्नों से सजा नहीं था, बल्कि इसकी धार्मिक और भावनात्मक अहमियत भी बेहद खास थी। इसे विश्व शांति के उद्देश्य से मंच पर स्थापित किया गया था और जैन समाज के लिए इसका महत्व अमूल्य माना जा रहा था।

gold-kalash-worth-crore-stolen-from-red-fort

मंगलवार को आयोजित इस अनुष्ठान में कई विशिष्ट लोग मौजूद थे, लेकिन अफरातफरी के बीच कलश रहस्यमयी तरीके से गायब हो गया। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी है और सवाल यह है कि इतने सख्त सुरक्षा घेरे के बीच इतनी बड़ी चोरी आखिर कैसे हो गई?

Red Fort theft: क्यों खास है ये कलश?

इस कलश में हीरा, पन्ना और माणिक्य जैसे बेशकीमती रत्न जड़े हुए थे। कारोबारी सुधीर जैन, जो इस कलश को रोजाना पूजा के लिए लाते थे, ने बताया कि कलश का मूल्य सिर्फ सोने और रत्नों के कारण नहीं है, बल्कि इससे जैन धर्म की आस्था और धार्मिक भावनाएं जुड़ी हुई हैं। उनका कहना है कि कलश की कीमत का आंकलन पैसों से करना संभव ही नहीं है।

बताते चलें कि जैन परंपरा में कलश स्थापना को शुभता और शक्ति का प्रतीक माना जाता है। इसे भगवान का आह्वान करने और वातावरण में पवित्र ऊर्जा का संचार करने के उद्देश्य से स्थापित किया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इससे पूजा-पाठ और साधना अधिक फलदायी हो जाती है।

Red Fort Security Breach: कैसे गायब हुआ कलश?

सूत्रों के मुताबिक मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी मौजूद थे। स्वागत की अफरातफरी के बीच मंच पर रखा कलश अचानक गायब हो गया। जब खोजबीन की गई तो कलश कहीं नहीं मिला। बाद में सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला कि एक शख्स धोती-कुर्ता पहनकर चुपके से एक कमरे में दाखिल हुआ और कलश को थैले में डालकर वहां से निकल गया।

दिल्ली पुलिस ने कहा है कि संदिग्ध शख्स की गतिविधियां सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं। वह व्यक्ति कई दिनों से अनुष्ठान स्थल के आसपास घूमता देखा गया था और भीड़ में घुल-मिल गया था। जैसे ही मौका मिला, उसने बड़े आराम से कलश पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने कारोबारी सुधीर जैन की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि संदिग्ध की पहचान कर ली गई है और उसकी तलाश में टीमें जुट गई हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर कलश बरामद करने की उम्मीद जताई जा रही है।

कलश की कीमत जानकर रह जाएंगे दंग

चोरी हुआ यह कलश लगभग 760 ग्राम सोने का बना था और इस पर करीब 150 ग्राम हीरे, माणिक्य और पन्ना जड़े हुए थे। इसकी कुल कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये आंकी गई है। जैन समुदाय के लोगों का कहना है कि यह घटना सिर्फ चोरी नहीं, बल्कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली घटना भी है। कारोबारी सुधीर जैन ने अपील की है कि इस तरह की घटनाओं से बचाव के लिए कड़े इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में धार्मिक कार्यों में बाधा न पहुंचे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+