अरविंद केजरीवाल की पीएम मोदी को चिट्ठी, कोरोना वैक्सीन लेने के लिए खत्म की जाए उम्र की सीमा

अरविंद केजरीवाल की पीएम मोदी को चिट्ठी, कोरोना वैक्सीन लेने के लिए खत्म की जाए उम्र की सीमा

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है। केजरीवाल ने अपनी चिट्ठी में प्रधानमंत्री से गुजारिश की है कि टीकाकरण केंद्र खोलने की शर्तो में छूट दी जाए ताकि ज्यादा सेंटर खोले जा सकें। साथ ही वैक्सीन लेने के लिए 45 साल से ज्यादा उम्र होने की जो बाध्यता है, उसे खत्म कर दिया जाए, जिससे हर उम्र के लोगों को टीका लगाया जा सके।

Delhi CM Arvind Kejriwal writes to PM Narendra Modi says making coronavirus vaccine available for all

अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि देश में कोरोना के मामले बढ़ने से नई चुनौती हमारे सामने है। ऐसो में हमें टीकाकरण अभियान को और तेजी से आगे बढ़ाना होगा। हमने प्रधानमंत्री से टीकाकरण केंद्र खोलने की शर्तो में छूट और टीकाकरण की उम्र सीमा बाध्यता हटाने की मांग की है। अगर नए सेंटर खोलने के नियमों को आसान किया जाता है और सभी को टीका लगाने की इजाजत दी जाती है, तो दिल्ली सरकार सभी दिल्लीवासियों को तीन महीने के अंदर टीका लगा सकती है।

अभी 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को दी जा रही वैक्सीन

देश में कोरोना वैक्सीन का तीसरा चरण एक अप्रैल से शुरू हुआ है। जिसमें 45 साल और उससे ज्यादा उम्र के लोगों को वैक्सीन जा रही है। मार्च के बाद जिस तरह से कोरोना के मामले बढ़े हैं। उसके बाद ये मांग लगातार उठ रही है कि सभी उम्र के लोगों को जल्दी से जल्दी कोरोना की वैक्सीन दी जाए। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि कोरोना को रोकने के लिए केंद्र सरकार आयु सीमा हटाकर सभी के वैक्सीनेशन की अनुमति दे।

तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले

हाल के दिनों में देश में कोरोना के मामले काफी तेजी से बढ़े हैं। रोजाना नए मामले अब एक लाख के आंकड़े पर पहुंच गए हैं। खासतौर से आठ राज्यों में कोरोना सबसे तेजी से बढ़ा है। जिसमें दिल्ली भी शामिल है। वहीं महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा नए मामले आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+