रेस्टोरेंट में डिनर करने गई 3 लड़कियों के साथ छेड़छाड़, एक लड़की ने फेसबुक पर लिखी आपबीती

दिल्ली। रेस्टोरेंट में डिनर करने गई तीन लड़कियों के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़ित लड़की ने अपने और अपनी दोस्तों के साथ हुई इस घटना के बारे में सोशल मीडिया साइट फेसबुकर पर पोस्ट की। जिसके बाद दिल्ली पुलिस हरकत में आई और तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। घटना ग्रेटर कैलाश-2 के एम ब्लॉक में स्थित एक रेस्टोरेंट कम बार में हुई है।

Girl shares post on facebook then police registered fir of molestation

मीडियो रिपोर्ट्स के अनुसार, छेड़छाड़ की शिकार हुई लड़की ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि, शनिवार की रात वह अपनी दो सहेलियों के साथ ग्रेटर कैलाश के एक रेस्‍टोरेंट में डिनर करने गई। तभी कुछ लोगों ने उनके साथ छेड़खानी की। यह घटना रात 10:25-10:40 बजे के बीच की है। पीड़िता ने फेसबुक पर लिखा कि मनचलों ने उनके साथ धक्का मुक्की की और फिर अश्लील कमेंट भी किए। जब लड़कियों ने इस हरकत का विरोध किया तो उन्‍होंने बदसलूकी भी की।

पीड़िता ने अपनी फेसबुक लिखा है कि आरोपी ने पीड़ित महिला को 'मेड' और 'आंटी' तक बोला। इस दौरान तीनों लोगों को रेस्‍टोरेंट के कर्मचारी ने ऊपर की मंजिल पर भी भेज दिया लेकिन वे फिर लौट आए तो फ्लाइंग किस करने लगे। इससे परेशान लड़कियों ने पुलिस को कॉल कर दी। यह सब देखते ही तीनों रेस्‍टोरेंट छोड़कर भाग खड़े हुए। पीड़ित ने उस शख्स के खिलाफ एफाईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने छेड़छाड़ के मामले में आईपीसी की धारा 354 के तहत मामला दर्ज किया है। हालांकि आरोपी की पहचान नहीं हो सकी है इसलिए अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+