होली पर छेड़खानी का शिकार हुई जापानी युवती ने कड़वी यादों के साथ छोड़ा भारत, ट्वीट कर लिखी ये बात
Molested japanese girl in hoil: होली के दिन दिल्ली में जिस जापानी पर्यटक के साथ रंग लगाते हुए लड़कों ने छेड़खानी की थी वो लड़की अब भारत छोड़कर जा चुकी है।

दिल्ली के पहाड़गंज में होली के दिन का ये वीडियो है जिसमें जापानी लड़की के साथ कुछ लड़ने रंग लगाते हुए छेड़खानी करते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि वीडियो लाइम लाइट में आने के बाद होली के दिन जापानी लड़की से छेड़खानी और मारपीट करने के आरोप में तीन लोगों को हिरासत में भी था।
दिल्ली पुलिस ने कहा ये जापानी पर्यटक सेंट्रल दिल्ली के पहाड़गंज में रह ही थी और उसके साथ छेड़खानी करने वाले तीन शख्स जिसमें से एक टीन एजर था, वो भी उसी इलाके के रहने वाले हैं। पुलिस ने शनिवार को जानकारी दी कि लड़की ने अब तक कोई कम्पलेन दर्ज नहीं करवाई है वो बांग्लादेश के लिए रवाना हो गई।

भारत छोड़ने के बाद लिखी ये पोस्ट
दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी कि लड़की ने ट्वीट किया है कि वह बांग्लादेश पहुंच गई है और मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ है।
एक नाबालिग समेत चार लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया
बता दें घटना का एक वीडियो होली के दिन बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिसके बाद लोगों में इस घटना को आक्रोश फैल गया है और कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। हालांकि इस मामले में दिल्ली पुलिस ने नाबालिग समेत तीन लड़कों को पकड़कर पूछताछ की है।
जानें क्या है इस वायरल वीडियो में
इस वीडियो में होली पर शोरो-शराबा करते हुए कुछ पुरुष उसे पकड़ते हुए और उस पर जबरन रंग डालते हुए दिखाई दे रहे हैं।वीडियो में एक लड़का उनके सिर पर अंडा फोड़ते हुए भी नजर आ रहा है. वह एक आदमी को थप्पड़ मारती है जो उसे पकड़ने की कोशिश करता है। इसके बाद वो बड़ी मुश्किल खुद को बचा पाती है। इस दौरान विदेशी पर्यटक रंग और पानी से पूरी तरह से भीग चुकी थी और उसकी हालत ऐसी हो गई थी, उसको पहचान पाना मुश्किल हो गया था।
जापानी दूतावास के संपर्क में है दिल्ली पुलिस
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि स्थानीय खुफिया एजेंसियों के जरिए आरोपियों की पहचान कर उनसे पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही पुलिस ने जब जापान दूतावास के संपर्क में हैं हालांकि शुरूआत में दूतावास ने कहा था कि उसे ऐसे किसी मामले की जानकारी नहीं है।
Arrest these men https://t.co/zgC1bDh1kB
— RichaChadha (@RichaChadha) March 10, 2023












Click it and Unblock the Notifications