दिल्‍ली मेट्रो में क्राप टॉप पहनकर लड़की ने उछल-उछल कर किया ऐसा डांस, VIDEO देख लोगों का चढ़ा पारा

दिल्‍ली मेट्रो का एक वीडियो वायरल हो रहा है, कोच के अंदर यात्रियों की भीड़ के बची एक लड़की उछल-उछल कर डांस किया। वीडियो देखकर लोग जमकर गुस्‍सा दिखा रहे हैं।

delhimetroviralvideo

सोशल मीडिया अपना हुनर दुनिया के सामने दिखाने के लिए एक सस्‍ता और सुलभ जरिया बन चुका है लेकिन कई बार सुर्खियों में आने के लिए ऐसा कुछ कर जाते है कि वो मनोरंजन के बजाय अश्‍लील हो जाता है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा जिसको देखकर लोगों ने अपना माथा पकड़ लिया है। वहीं सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रही लड़की की लोग जमकर क्‍लास लगा रहे हैं।

girldansingindelhimetro

दिल्‍ली मेट्रो में लड़की ने किया ऐसा डांस

दरअसल, ये वायरल व‍ीडियो दिल्‍ली मेट्रो ट्रेन का है जिसमें एक लड़की क्राप टॉप और जींस पहनकर लोगों की भीड़ के बीच वल्‍गर तरीके से डांस करती नजर आ है वहीं उसकी दोस्‍त भी मिनी सादज मिडी में अदाएं दिखाती हुई नजर आ रही है।

viralvedio

नजरे बचाते नजर आए यात्री

मेट्रो ट्रेन में डांस कर रही लड़की को देखकर जहां कई यात्री झेपते हुए नजर आ रहे हैं, वहीं कुछ लड़के उसका चुपके से वीडियो बनाते हुए नजर आ रहे हैं। लड़की उछल-उछल कर डांस कर लोगों का ध्‍यान अपनी ओर आकर्षित करने की कोशिश करती नजर आ रही है।

लड़की के डांस ने सबको किया हैरान

चंद मिनट के वीडियो में ये भी नजर आ रहा है कि सीट पर स्‍टूडेंट बैठी हुई है जैसे ही पीले रंग के क्रॉप टॉप में लड़की डांस करने लगती है, तो उसे बुरा लगता है और वो वहां से उठकर दूसरी जगह चली जाती है। वहीं सीट पर बैठी एक महिला यात्री और बाकी लोग भी पीले क्राप टॉप वाली लड़की को डांस देखकर हैरान हो जाते हैं।

शेयर करने वाले ने लिखा ये क्‍या है?

इस वीडियो को मेज डीपी सिंह द्वारा ट्विटर पर शेयर किया है जिसमें लड़की भीड़ भरे मेट्रो के बीच में अपने दोस्त को नाचते हुए रिकॉर्ड करने की कोशिश कर रही है। मेजर ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्‍शन में सवाल उठाया कि - ये क्‍या है?

लड़की पर कार्रवाई की लोग कर रहे मांग

इस वायरल वीडियो को हजारों की संख्‍या में लोग देख चुके हैं। इंटरनेट यूजर्स लड़की की हरकतों से बिल्कुल भी प्रभावित नहीं हुए थे। कई लोगों ने इसे 'पब्लिसिटी स्टंट' करार दिया वहीं कुछ ने कहा कि दिल्ली मेट्रो को ऐसे हरकतों पर जुर्माना लगाना चाहिए ताकि यात्रियों को परेशानी न हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+