एक करोड़ रुपए लेकर दिल्ली मेट्रो में बैठे लड़का-लड़की, CISF ने पकड़ा तो किया ये खुलासा

Recommended Video

    Delhi के Jangpura Metro Station पर 1 करोड़ रुपये के साथ Couple पकड़ा | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में जंगपुरा मेट्रो स्टेशन पर सीआईएसएफ के जवान जब चेकिंग कर रहे थे तो एक युवक-युवती के बैग से एक करोड़ रुपये मिले। इतनी रकम दिखते ही जवान अचंभित हो गए। जवानों ने लड़की और उस युवक की शक्लें देखीं,​ बिल्कुल भी नहीं लगा कि वो रुपए उनके होंगे। दोनों से पूछताछ शुरू कर दी गई। इतनी रकम कहां ले जा रहे थे यह पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि चांदनी चौक में शॉपिंग करने के लिए जा रहे थे। मगर, कुछ देर की पूछताछ में ही लड़की घबरा गई। उसके बाद दोनों के बारे में जवानों ने सीआईएसएफ के उच्च अधिकारियों, आयकर विभाग और मेट्रो पुलिस को सूचना दे दी।

    दिल्ली मेट्रो में युवक-युवती की चेकिंग के बाद मचा हड़कंप

    दिल्ली मेट्रो में युवक-युवती की चेकिंग के बाद मचा हड़कंप

    सीआईएसएफ अधिकारियों द्वारा पड़ताल में सामने आया कि इतनी बड़ी रकम किसी हवाला कारोबारी की थी। वे युवक-युवती उस कारोबारी के कोरियर बने घूम रहे थे। रकम का ब्योरा न नहीं मिलने पर दोनों युवक-युवती को आयकर विभाग को सौंप दिया। उनकी पहचान विकास चौहान और आरती के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि वे इतनी रकम मध्य प्रदेश से लाए थे, जो उन्हें चांदनी चौक में किसी व्यक्ति को सौंपनी थी।

    2 ​बैगों से एक करोड़ एक हजार रुपये मिले

    2 ​बैगों से एक करोड़ एक हजार रुपये मिले

    विकास चौहान और आरती ने बताया कि चांदनी चौक पहुंचने पर हम किसी शख्स को यह बैग देने वाले थे। वहीं, सीआईएसएफ के एक जवान ने बताया कि हमने दोनों को 24 अक्टूबर को सुबह 9:35 पकड़ा। मेट्रो स्टेशन पर उनके पास मौजूद 2 बैगों की जांच की गई। तब एक करोड़ एक हजार रुपये की नकद मिली।

    मेट्रो में इतनी नकदी पहली बार पकड़ी गई

    मेट्रो में इतनी नकदी पहली बार पकड़ी गई

    वहीं, दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर किसी युवक-युवती से इतनी बड़ी रकम पहली बार जब्त हुई है। पकड़ा गया युवक राजस्थान का जबकि युवती मध्यप्रदेश की रहने वाली है।

    आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा

    आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा

    पुलिस एवं एजेंसियां अब आगे की जांच-पड़ताल में जुटी हुई हैं। साथ ही युवक-युवती का आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाल जा रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+