Delhi Closed: छावनी में तब्दील होगी दिल्ली, स्कूल-ऑफिस की छुट्टी, 7-10 सितंबर तक क्या खुलेगा और क्या बंद
G20 Summit Delhi Closed: दिल्ली में 7-10 सितंबर तक बेहद खास होने वाला है। अगले महीने सितंबर में राष्ट्रीय राजधानी में जी-20 समिट होने वाली है। खास बात यह है कि इस बैठक में भाग लेने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन भारत दौरे पर आ रहे हैं। जो बाइडेन तीन दिवसीय दौरे पर भारत आ रहे हैं। व्हाइट हाउस ने इसकी पुष्टि कर दी है।
20 देशों के राष्ट्राध्यक्ष आ रहे दिल्ली
7-10 सितंबर के बीच पूरी दिल्ली छावनी में तब्दील हो जाएगी। क्योंकि जी-20 समिट में 20 ताकतवर देशों के राष्ट्राध्यक्ष आ रहे हैं। इसको लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है।

प्राइवेट और सरकारी ऑफिस बंद
इस बीच प्राइवेट और सरकारी ऑफिस को बंद रखने की घोषणा की गई है। साथ ही डीटीसी बस और मेट्रो को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आया है। इतना ही नहीं स्कूल-कॉलेजों को भी बंद रखा जाएगा। आइए आपको विस्तार से बताते हैं कि 7-10 सितंबर के बीच क्या-क्या खुला रहेगा और क्या बंद...
दिल्ली में 3 दिनों का सार्वजनिक अवकाश
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 3 दिन का सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। इसके साथ ही 8 से 10 सितंबर तक सभी प्राइवेट और दिल्ली सरकार के कार्यालय बंद रहेंगे। इसके अलावा बाजार समेत बैंक और वाणिज्यिक प्रतिष्ठान भी बंद रहेंगे। सभी स्कूल-कॉलेजों के साथ MCD कार्यालय भी बंद रहेंगे।
ये रहेगा प्रतिबंध
बाहरी गाड़ियों को दिल्ली में नहीं मिलेगी अनुमति। उनका रूट डायवर्ट किया गया है। ईस्टर्न और वेस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे की तरफ से जा सकती हैं।
दिल्ली मेट्रो को लेकर अपडेट यह है कि सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन बंद रहेगा। यहां किसी को भी उतरने और चढ़ने की अनुमति नहीं मिलेगी।
रिंग रोड के आगे डीटीसी बसों के जाने की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा रजोकरी बॉर्डर से किसी भी बस को एंट्री नहीं मिलेगी। सराय काले खां पहुंचने के लिए एमजी रोड से जाना होगा।
टैक्सी और ऑटो बंद रहेगा। धौलाकुआं की तरफ एनएच-48 पर कोई भी गाड़ी आगे नहीं जाएगी।
ट्रैफिक व्यवस्था
आईटीओ, विकास मार्ग साइड
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, अजमेरी गेट तरफ से
ओल्ड दिल्ली रेलवे स्टेशन, श्यामा प्रसाद मुखर्जी रोड साइड
राजघाट चौक, जवाहरलाल नेहरू मार्ग साइड
गुरु नानक चौक, मिंटो रोड साइड बंद रह सकते हैं।
राष्ट्रपिता बापू को श्रद्धांजलि देने के लिए विदेशी मेहमान जाएंगे। इसके लिए उस इलाके में आवाजाही बंद रहेगी।
यह भी पढ़ें- Delhi ka Mausam: दिल्ली में आज भी बरसेंगे बदरा, जानिए IMD का बड़ा अपडेट












Click it and Unblock the Notifications