Delhi ka Mausam: जी-20 समिट के दौरान कैसा रहेगा राजधानी का मौसम? बादल या धूप? जानिए यहां

G20 Summit 2023 and Delhi Weather: जी-20 सम्मेलन के मद्देनजर राजधानी दिल्ली पूरी तरह से तैयार है, सुरक्षा की पूरी व्यवस्था की गई है तो वहीं दूसरी ओर ऐसे आसार हैं कि इस वीवीआईपी कार्यक्रम को बारिश प्रभावित कर सकती है क्योंकि भारतीय मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि दिल्ली में आज से लेकर 10 सितंबर तक हल्की बारिश की संभावना दिख रही है।

Delhi ka Mausam

इतना ही नहीं मौसम विभाग ने समिट को लेकर अलग से वेबसाइट पर स्पेशल पेज तैयार किया है, जिस पर पल-पल का अपडेट दिया जा रहा है, दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26-28 डिग्री के बीच रह सकता है।

उमस में कल की अपेक्षा आज राहत

फिलहाल उमस में कल की अपेक्षा आज राहत नजर आ रही है, आईएमडी ने यहां पर हल्की हवाएं चलने का भी अनुमान व्यक्त किया है। आपको बता दें कि पिछले दिनों हुई लगातार बारिश के कारण यहां की आबो-हवा में पहले से सुधार हुआ है और प्रदूषण में कमी आई है।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 132 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 127 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 141 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 132 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -136 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 171 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली - 122 AQI

अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहने के आसार है।

यहां पर होगी बारिश

तो वहीं दूसरी ओर तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में आज बारिश हो रही है तो वहीं पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में आज भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यूपी-बिहार में भी बारिश का अलर्ट जारी है

पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ और यूपी-बिहार में भी बारिश का अलर्ट जारी है, यहां पर हल्की से तीव्र बारिश होने का अंदेशा है जबकि कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में भी हल्की बारिश होने का अनुमान है और लोगों को सेहत के प्रति सचेत रहने को भी बोला गया है क्योंकि कभी गर्मी और कभी बरसात से लोग मौसमी बीमारी के शिकार हो रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+