'भारत छोड़ो आंदोलन' की 79वीं वर्षगांठ पर केंद्रीय मंत्री करेंगे प्रदर्शनी का उद्घाटन, कल से देख सकेंगे आम लोग
'भारत छोड़ो आंदोलन' की 79वीं वर्षगांठ पर केंद्रीय मंत्री करेंगे प्रदर्शनी का उद्घाटन, कल से देख सकेंगे आम लोग
दिल्ली, 08 अगस्त: केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी आज यानी रविवार 08 अगस्त को 'भारत छोड़ो आंदोलन' की 79वीं वर्षगांठ के अवसर पर एक प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। इस प्रदर्शनी का आयोजन दिल्ली के नेशनल आर्काइव ऑफ इंडिया में आज सुबह 11:30 बजे किया जाएगा। बता दें कि यह प्रदर्शनी आजादी के 75वें साल के जश्न मनाने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे 'आजादी का अमृत महोत्सव' का ही एक हिस्सा है।

संस्कृति मंत्रालय ने एक प्रेस रिलीज में बताया, 'यह प्रदर्शनी सार्वजनिक रिकॉर्ड, निजी पत्रों, मानचित्रों, तस्वीरों और इससे जुड़े अन्य सामग्रियों के जरिए भारत के स्वतंत्रता संग्राम में 'भारत छोड़ो आंदोलन' के महत्व को चित्रित करने का एक प्रयास है। प्रदर्शनी 9 अगस्त से लेकर 8 नवंबर 2021 तक आम जनता के लिए सुबह 10.00 बजे से लेकर शाम 5.30 बजे तक खुली रहेगी।'
Recommended Video
8 अगस्त का है खास महत्व
देश के स्वतंत्रता संग्राम में 8 अगस्त के दिन का एक खास महत्व है। दरअसल, दूसरे विश्व युद्ध के दौरान महात्मा गांधी ने भारत में अंग्रेजों के शासन को खत्म करने का आह्वान करते हुए 8 अगस्त 1942 को भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत की थी। इसके बाद आजादी का आंदोलन काफी तेज हो गया था। 1942 में इसी दिन ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी की तरफ से बॉम्बे में सत्र बुलाया गया था। यह सत्र बॉम्बे के गउआला टैंक मैदान में हुआ था, लेकिन उस दिन के बाद से इसे अगस्त क्रांति मैदान ही कहा जाने लगा।
'करो या मरो' का दिया था महात्मा गांधी ने नारा
महात्मा गांधी ने इसी दौरान 'करो या मरो' का भी नारा दिया था। 8 अगस्त के आह्वान के बाद देशभर में यह आंदोलन काफी तेजी से फैल गया। अंग्रेजों ने आंदोलन को दबाने के लिए बड़े पैमाने पर गिरफ्तारियां भी शुरू कर दी थीं। इसमें इंडियन नेशनल कांग्रेस के कई सीनियर नेता गिरफ्तार हुए थे। इसमें महात्मा गांधी के साथ-साथ जवाहर लाल नेहरू, सरदार वल्लभ भाई पटेल, अबुल कलाम आजाद आदि की भी गिरफ्तारी हुई थी। आंदोलन की शुरुआत मुंबई के गवलिया टैंक से हुई थी। इस दिन को हर साल अगस्त क्रांति दिवस के रूप में मनाया जाता है।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications