जी-20 बैठक: दुल्हन की तरह सजी दिल्ली, लेकिन केजरीवाल के मंत्री को सताई चोरी की चिंता, लगाई ये गुहार
दिल्ली में 9 और 10 सितंबर को जी-20 की बैठक होने जा रही है। इस बैठक के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी को दुल्हन की तरह सजाया गया है। जगह-जगह लाइटिंग और मूर्तियां लगाई गई हैं। सबसे अद्भुत नजारा प्रगति मैदान स्थित आईईसीसी कन्वेंशन सेंटर में बना भारत मंडपम है जिसका दृश्य देखते बनता है। इसे बनाने पर करीब 2700 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। लेकिन इन सब के बीच अब दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज को बड़ा डर सताने लगा है और उन्होंने जी-20 से जुड़े एसेट्स की चोरी की आशंका जताई है।
मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली में जी-20 से जुड़े एसेट्स की चोरी होने की संभावना है, इसलिए, दिल्ली पुलिस इसकी कड़ी निगरानी करे। उन्होंने कहा कि जैसे ही अहम बैठक समाप्त हो इन सामानों को तहस नहस न किया जाय। उन्होंने समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए कहा कि इस तरह की इवेंट की अच्छी तरह से प्लानिंग होनी चाहिए ताकि लोगों को किसी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि यह बहुत अच्छी बात है कि इवेंट दिल्ली में हो रहा है लेकिन यहां के नागरिकों का ख्याल रखना भी हमारा कर्तव्य है। यहां के नागरिक 10 दिनों से ट्रैफिक की समस्या से जूझ रहे हैं, ऐसे में दिल्ली पुलिस और ट्रैफिक पुलिस आपस में कोर्डिनेट करके चलें और लोगों की परेशानी को दूर करें।












Click it and Unblock the Notifications