G-20 Summit: हिमाचल से दिल्ली आने वाले सेब की सप्लाई पर लगा ब्रेक, तुड़ाई पर भी रोक, जानिए क्यों
Himachal Apple G-20: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली अभी जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए पूरी तरह से तैयार है। जी-20 समिट को लेकर दिल्ली में कई तरह के प्रतिबंध लगाए गए हैं। इससे लोगों की आवाजाही पर भी प्रभाव पड़ा है। अन्य राज्यों से आने वाले वाहनों को दिल्ली प्रवेश पर रोक लगा दिया गया है। वहीं, इस प्रतिबंध के मद्देनजर हिमाचल से चार दिन सेब दिल्ली नहीं आएगा।
दिल्ली में लागू प्रतिबंध को लेकर यह फैसला लिया गया है कि हिमाचल प्रदेश से सेब चार दिन दिल्ली नहीं आएगा। क्योंकि सेब की गाड़ियों को दिल्ली आने की अनुमति नहीं है। सेब की गाड़ियों को गुरुवार से लेकर 10 सितंबर तक दिल्ली जाने की अनुमति नहीं होगी।

आजाद पुर मंडी नहीं आ रही बस
वहीं, इस बीच बागवानों ने सेब के तुड़ान पर भी रोक लगा दिया है। कहा कि अगर सेब दिल्ली जाएगा ही नहीं तो तोड़ के क्या फायदा। 10 सितंबर के बाद से तुड़ाई फिर से शुरू करेंगे। जी-20 के प्रतिबंध को देखते हुए गुरुवार को हिमाचल प्रदेश से दिल्ली स्थित आजाद पुर मंडी सेब की गाड़ी नहीं आई।
कुल्लू से जाने वाली गाड़ियां तीसरे दिन दिल्ली की आजादपुर मंडी पहुंचती हैं। हालांकि यूपी, बिहार, पश्चिमी बंगाल की मंडियों के लिए जाने वाली खेप बिना किसी बाधा के जारी रहेगी।
जी-20 को लेकर कई प्रतिबंध जारी
बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली में आगामी 8 सितंबर से लेकर 10 सितंबर यानी तीन दिनों तक जी20 समिट का आयोजन होने जा रहा है। ऐसे में दिल्ली में खास तैयारियां की गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद है। चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इस बीच दिल्ली सरकार ने G20 बैठक के दौरान लगाए जाने वाले प्रतिबंधों को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया है।
यह भी पढ़ें- G-20 शिखर सम्मेलन के हाई-प्रोफाइल डिनर में नहीं शामिल होंगे पूर्व पीएम देवगौड़ा, राष्ट्रपति को बताई वजह












Click it and Unblock the Notifications