दिल्ली: नौकरानी ने पति के साथ मिलकर मालिक दंपति पर किया जानलेवा हमला, महिला की मौत

दिल्ली के शालीमार बाग में एक पूर्व नौकरानी ने अपने पति के साथ मिलकर अपनी मालकिन की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। जबकि पति की हालात गंभीर बनी है।

concept image

उत्तर पश्चिमी दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में घरेलू नौकरानी ने अपने पति के साथ मिलकर दंपति मालिक पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू के हमले से महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल है, जिनकी हालत बेहद ही नाजुक बनी हुई है। हालांकि, इस वारदात में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, दिल्ली का शालीबाग इलाके में रहने वाले 48 वर्षीय प्रवीन जैन अपनी पत्नी सोनिया जैन और अपनी बच्ची के साथ एई ब्लॉक में रहते थे। कैटरिंग का काम करने वाले प्रवीण जैन और एलआईसी से जुड़ी सोनिया जैन रात को अपने घर में बैठे टीवी देख रहे थे।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रवीण की बेटी सुरभि ने बताया कि आरोपी नौकरानी श्वेता और उसका पति आकाश अपने काम के बकाया पैसों के लिए घर आए थे। जहां प्रवीण ने बेटी सुरभि को चाय बनाने के लिए भेज दिया। तभी चीख पुकार की आवाज सुनाई देने पर सुरभि ने देखा कि श्वेता का पति आकाश उसके माता पिता पर चाकुओं से हमला कर रहा है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस हमले के बाद सुरभि ने शोर मचाना शुरू कर दिया, जिसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। लेकिन, दोनों आरोपी भागने की जल्दी में जहांगीरपुरी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इलाज करा रहे दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आरोपी और पीड़िता के बीच पैसों को लेकर विवाद चल रहा था।

पूछताछ में पुलिस को पता लगा कि श्वेता पहले जैन दंपति के घर नौकरानी का काम करती थी। लेकिन, एक साल तक काम करने के बाद श्वेता ने फरवरी में नौकरी छोड़ दी थी।

ये भी पढ़ें: दिल्ली शिक्षकों की फिनलैंड में ट्रेनिंग मामले ने पकड़ा तूल, AAP की याचिका पर SC ने एलजी को भेजा नोटिस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+