OP Chautala Passes Away: अरविंद केजरीवाल ने ओपी चौटाला के निधन पर जताया दुख
OP Chautala Passes Away: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला आज 20 दिसंबर 2024 को निधन हो गया। ओमप्रकाश चौटाला की उम्र 89 वर्ष थीं। उन्होंने अपनी अंतिम सांस गुरुग्राम स्थित अपने घर में ली। नेशनल लोकदल (इनेलो) के प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला के निधन से राजनीतिक जगत से जुड़े लोगों को गहरा दुख हुआ है।
पूर्व मुख्यमंत्री चौटाला के निधन पर हरियाणा समेत देश के अन्य दिग्गज नेताओं ने शोक व्यक्त की है और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

अरविंद केजरीवाल ने व्यक्त की संवेदना
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा के पूर्व सीएम ओपी चौटाला के निधन पर अपनी संवेदना व्यक्त की है। केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखा- "हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री श्री ओम प्रकाश चौटाला जी के निधन पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि। भगवान दिवंगत आत्मा को शांति दें, मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।"












Click it and Unblock the Notifications