सेक्स स्कैंडल में फंसे संदीप कुमार को कोर्ट ने तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेजा
नई दिल्ली। सेक्स स्कैंडल में फंसे दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री संदीप कुमार को तीस हजारी कोर्ट ने सोमवार को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच के लिए कोर्ट से रिमांड मांगी थी।

संदीप कुमार पर एक महिला नशीली ड्रिंक पिलाकर रेप करने और वीडियो बनाने का केस दर्ज कराया है। महिला ने एफआईआर में आरोप लगाया है कि नेता ने उसके बच्चों की देखभाल करने और नौकरी दिलाने तक का झांसा दिया था।
सीडी लीक करने वाला भी गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामले में उस शख्स को भी गिरफ्तार कर लिया है, जिसने सीडी लीक की थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी प्रवीण संदीप कुमार का दोस्त और निजी सचिव भी था। प्रवीण ने ही संदीप की सीडी लीक की।
इस मामले में और भी लोगों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पिछली सुनवाई में कोर्ट ने संदीप को एक दिन की रिमांड पर भेजा था, जिस पर पुलिस ने संदीप कुमार को उनके घर ले जाकर तलाशी ली थी।












Click it and Unblock the Notifications