कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के पूर्व मंत्री एके वालिया का निधन, कोरोना वायरस से थे संक्रमित

कांग्रेस वरिष्ठ नेता और दिल्ली के पूर्व मंत्री एके वालिया का निधन, कोरोना वायरस से थे संक्रमित

नई दिल्ली, 22 अप्रैल: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के पूर्व मंत्री डॉ. एके वालिया का निधन हो गया है। कांग्रेस नेता डॉ. एके वालिया कोरोना वायरस से संक्रमित थे। एके वालिया दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती थे। वहीं उन्होंने अंतिम सांस ली है। इनका पूरा नाम डॉ. अशोक कुमार वालिया था। 1993 में एके वालिया ने कांग्रेस पार्टी के साथ अपनी राजनीतिक पारी शुरू की थी। वालिया ने दिल्ली से चार बार विधायक रह चुके हैं। वह तीन बार गीता कॉलोनी सीट से विधायक रहें और एक बार लक्ष्मी नगर सीट से जीतें। एके वालिया का जन्म दिल्ली में ही हुआ था और उनकी पढ़ाई लिखाई भी दिल्ली में ही हुई थी। वालिया पेश से एक डॉक्टर थे। उनका पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में एक नर्सिंग होम भी है।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: Congress के वरिष्ठ नेता AK Walia का Corona से निधन | वनइंडिया हिंदी
    Dr AK Walia

    डॉ. एके वालिया ने कांग्रेस की शीला दीक्षित की सरकार में दिल्ली में राज्य मंत्री के रूप में काम किया था। इस दौरान उन्होंने विभिन्न प्रमुख विभागों, जैसे स्वास्थ्य, शहरी विकास और भूमि और भवन विभागों पर काम किया था। एके वालिया ट्रांस यमुना क्षेत्र विकास बोर्ड के अध्यक्ष भी थे।

    अप्रैल 2017 में, दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनावों से पहले, वालिया ने टिकट नहीं मिलने की वजह से कांग्रेस पार्टी छोड़ दी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि पैसे के लिए टिकट कांग्रेस पार्टी बेचरही है। उस वक्त यह कांग्रेस पार्टी के लिए एक बड़ा झटका था क्योंकि पूर्वी दिल्ली में वालिया की काफी लोकप्रियता थी। हालांकि चुनाव के बाद वालिया कांग्रेस में वापस शामिल हो गए थे।

    2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने कृष्णा नगर निर्वाचन क्षेत्र में एके वालिया को अपना उम्मीदवार बनाया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+