दिल्ली में पहली बार 8 महिलाएं SHO के पद पर नियुक्त

दिल्ली पुलिस में एक बड़ा फेरबदल हुआ है। राजधानी में एक साथ 55 थानों के एसएचओ बदले गए हैं। इसमें 44 अधिकारी ऐसे हैं जो पहली बार एसएचओ बने हैं।

नई दिल्ली, 7 अक्टूबर। दिल्ली पुलिस में एक बड़ा फेरबदल हुआ है। राजधानी में एक साथ 55 थानों के एसएचओ बदले गए हैं। इसमें 44 अधिकारी ऐसे हैं जो पहली बार एसएचओ बने हैं। बड़ी बात ये हैं कि इन 55 एसएचओ में 8 महिला पुलिसकर्मियों को भी एसएचओ बनाया गया है। यह पहली बार है जब दिल्ली के विभिन्न पुलिस थानों में 8 महिला इंस्पेक्टरों को एसएचओ बनाया गया है।

Delhi police

दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता चिन्मॉय बिस्वाल ने कहा कि अब दिल्ली में कुल मिलाकर 9 महिला एसएचओ हैं। जिन आठ महिलाओं को एसएचओ बनाया गया है उनमें अल्पना शर्मा, पूनम प्रतीक, डोमिंका पूर्ति, रोशलिन पूनम मिंज, हरजिंदर कौर, प्रतिभा शर्मा, कामिनी गुप्ता और सपना दुग्गल शामिल हैं। बिस्वाल ने कहा कि नवीनतम पोस्टिंग आदेश में, एसएचओ के रूप में पांच साल से अधिक समय तक सेवा कर चुके 34 अधिकारियों को अलग-अलग इकाइयों में स्थानांतरित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: नवजोत सिंह सिद्धू को पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ हरियाणा-यूपी बॉर्डर पर हिरासत में लिया गया

इनमें से 18 निरीक्षक सुरक्षा विंग में और आठ पुलिस प्रशिक्षण कॉलेज में तैनात किए गए हैं। बिस्वाल ने कहा कि 8 महिला इंस्पेक्टरों को कड़ी ट्रेनिंग के बाद एसएचओ के पद पर तैनात किया गया है। हमारा प्रयास एक ऐसी बटालियन का निर्माण करना है जो अदालतों और उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों की भलि-भांति सुरक्षा कर सकें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+