Delhi Flood: लाल किला, कश्मीरी गेट समेत जलमग्न हुई राजधानी! सीने तक पानी, देखिए बेहाल दिल्ली के 3 वीडियो
Delhi Flood: दिल्ली में बारिश ने बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। सड़कें तालाब में तब्दील हो चुकी हैं। दिल्ली की वर्तमान तस्वीर किसी अविकसित गांव से कम नहीं है। ऐसे में सरकार ने 16 जुलाई तक स्कूलों को बंद कर दिया है।
Delhi Flood: मानसून की मूसलाधार बारिश देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पर आफत बनकर बरस रही है। ऐसे में दिल्ली में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए है। जगह-जगह जलभराव। हाईवे-सड़कें तहस-नहस। ढहती इमारतें। सड़कें तालाब में तब्दील। घुटनों तक घरों में पानी। दिल्ली की वर्तमान तस्वीर किसी अविकसित गांव से कम नहीं है। वहीं, दिल्ली की केजरीवाल सरकार सतर्क और सुरक्षित जगहों पर जाने की अपील कर रही है।
इसी बीच हथिनीकुंड बैराज से रिकॉर्ड स्तर पर पानी छोड़ा जाना और दिल्ली के इलाकों में उस पानी का प्रवेश। लोगों के लिए आफत बन चुका है। सिविल लाइन्स, कश्मीरी गेट, निगम बोध, लोहे वाला पुराना पुल, यमुना बैंक, लाल किला, चंदगी राम अखाड़ा चौक तमाम दिल्ली के इलाके जलमय हो चुके हैं। कहीं कार डूबी हुई है तो कहीं इंसान घुटने तक पानी से जूझता नजर आ रहा है। तबाही जैसे हालात देखने को मिल रहे हैं। ये तस्वीरें बयां कर रही हैं तबाही की कहानी..

कश्मीरी गेट: दिल्ली का सबसे पुराना इलाका कश्मीरी गेट के पास एक पुलिस वैन बाढ़ के पानी में फंस गई। यहां यमुना का पानी बढ़ता जा रहा है। स्थिति भयावह बनी हुई है।
लाल किला: वहीं, दिल्ली के लाल किले के पास बाढ़ वाले इलाके में घुटनों से ऊपर तक गहरा पानी भर चुका है। कई गाड़ियां पानी में डूबी नजर आ रहीं हैं।
चंदगी राम अखाड़ा: इस इलाके में भीषण बाढ़ के हालात देखने को मिल रहे हैं। यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से शहर के कई इलाके बाढ़ या बाढ़ जैसी स्थिति से जूझ रहे हैं।
16 जुलाई तक स्कूल बंद
वहीं, मौजूदा स्थिति को देखते हुए दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने 16 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद कर दिया है। वहीं, जरूरी काम वाले सरकारी दफ्तारों को छोड़कर सभी दफ्तरों को भी वर्क फ्राम होम पर काम करने के निर्देश दिए हैं। इतना ही नहीं, प्राइवेट दफ्तरों को भी इसी तर्ज पर काम करने के लिए अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications