Delhi Metro: बाढ़ ने किया दिल्ली मेट्रो को मालामाल! 1 दिन में 62 लाख से ज्यादा का सफर, आंकड़ों में समझें कमाई

Delhi Metro: मानसून की बारिश ने एक तरफ लोगों के लिए परेशानियां पैदा कर दी हैं। वहीं, दिल्ली मेट्रो के खजाने में उछाल आया है। जगह-जगह जलभराव के चलते लोग मेट्रो में ज्यादा सफर कर रहे हैं।

Delhi Metro: मानसून की मूसलाधार बारिश ने देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तबाही मचा दी है। लगातार बारिश के चलते यमुना नदी उफान पर है। जिसके कारण दिल्ली बाढ़ का रौद्र रूप झेल रही है। जगह-जगह जलभराव, सड़कें तालाब में तब्दील नजर आ रही हैं। यमुना के कारण शहर के बड़े हिस्से में बाढ़ आ गई और हजारों लोगों की आवाजाही बाधित हो गई। ऐसे में दिल्लीवासी आवागमन के लिए मेट्रो का सहारा ले रहे हैं। जुलाई में दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या में उछाल देखा गया है।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के अधिकारियों के मुताबिक, 10 जुलाई को मेट्रो में 58 लाख यात्रियों ने सफर किया। अगले दिन 11 जुलाई को आंकड़ 62 लाख हो गया, और बुधवार और गुरुवार को 61 लाख पर रहा। इसी तरह 14 जुलाई को 62 से ऊपर पहुंच गया। मतलब साफ है कि एक दिन में करीब 62 लाख से ज्यादा लोग सफर कर रहे हैं। आंकड़ों में समझें कमाई....

Delhi Metro rich

दिल्ली मेट्रो के आंकड़े
तारीख - यात्रियों की संख्या
4-5 जुलाई -58 लाख से अधिक
7 जुलाई -61, 63, 784
10 जुलाई -58 लाख रह गई
11 जुलाई -62 लाख हो गई
12 जुलाई -61,32, 431
13 जुलाई -61, 33, 673
14 जुलाई -62,74,598

नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो के आंकड़े
10 जुलाई -54,516
11 जुलाई -58,231
12 जुलाई -88,646

बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित ये मेट्रो स्टेशन

हालांकि, बाढ़ के कारण कश्मीरी गेट, यमुना बैंक और मयूर विहार जैसे मेट्रो स्टेशनों के आसपास के इलाके सबसे अधिक प्रभावित हुए। बाढ़ का पानी यमुना बैंक स्टेशन के एंट्री और एग्जिट के आसपास जमा हो गया। जिसके चलते डीएमआरसी को स्टेशन तक पहुंचे का रास्ता भी बंद हो गया।

कश्मीरी गेट का रिसीविंग सब स्टेशन (आरएसएस) भी बाढ़ से प्रभावित हुआ, जिसके कारण डीएमआरसी को रेड लाइन के 17 किलोमीटर के हिस्से को बंद करना पड़ा। जिसे सब-स्टेशन से बिजली की आपूर्ति मिल रही थी। डीएमआरसी के इंजीनियरों ने रेड लाइन की बिजली आपूर्ति ठीक करने के लिए रात भर काम किया। यह सुनिश्चित करने के लिए की सेवाएं बाधित न हों, लाइन को रिठाला और अर्थला आरएसएस के माध्यम से बिजली प्रदान की गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+