आउटर दिल्ली के बवाना इलाके में पुरानी इमारत ढही, 4 लोगों के शव बरामद

नई दिल्ली, फरवरी 11। आउटर दिल्ली के बवाना इलाके में एक बहुत बड़ा हादसा होने की खबर है। दरअसल, बवाना की जेजे कॉलोनी में एक रिहायशी इमारत ढह गई है। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, मलबे से 4 शव बरामद हुए हैं। अभी भी तलाशी अभियान जारी है। ये जानकारी दिल्ली पुलिस की ओर से दी गई है। आपको बता दें कि इमारत के मलबे में 5-6 लोगों के दबे होने की आशंका थी। अभी तक 4 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। ये जानकारी आउटर नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट डीसीपी बृजेंद्र यादव ने दी है।

Building Collapse

राजीव रतन आवास योजना के फ्लैट ढहे

बताया जा रहा है कि जेजे कॉलोनी की जिस जगह पर ये हादसा हुआ है वो राजीव रतन आवास योजना के कई फ्लैट हैं जो भरभरा कर गिर गए हैं। ये आवासीय फ्लैट बहुत समय से खाली पड़े थे। बताया जा रहा है कि इस जगह पर आवासीय योजना के करीब 300 से 400 फ्लैट बने हुए हैं, जो जर्जर हो चुके हैं। ये हादसा शुक्रवार दोपहर के वक्त करीब पौने तीन बजे हुआ है।

गुरुग्राम में कल गिरी थी 18 मंजिला इमारत

आपको बता दें कि गुरुवार को दिल्ली से सटे गुरुग्राम में भी बिल्डिंग ढहने का एक भीषण हादसा सामने आया था, जहां सेक्टर 109 की एक सोसाइटी में 18 मंजिला इमारत गिर गई। इस हादसे में 1 शख्स की मौत हो गई थी, जबकि 16 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन में 3-4 लोगों को मलबे से निकाला गया था। इस हादसे में मरने वाली महिला थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+