दिल्ली: गफ्फार मार्केट में लगी भीषण आग, भारी नुकसान की आशंका
नई दिल्ली। सेंट्रल दिल्ली में करोल बाग के गफ्फार मार्केट में देररात लगी भीषण आग से काफी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। फायर ब्रिगेड की आठ गाड़ियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

बताया जा रहा है कि गफ्फार मार्केट में रात 11 बजे आग लगी। यह इलेक्ट्रॉनिक सामान का काफी चर्चित मार्केट है। आग लगने की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को दी गई।
कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू
एक अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की आठ गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। करीब एक घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
फिलहाल आग लगने के कारणों और कुल नुकसान का अब तक पता नहीं चल सका है।












Click it and Unblock the Notifications