दिल्ली: नरेला के पेपर प्लेट प्लांट में लगी भयानक आग, 3 दमकलकर्मी भी झुलसे
नई दिल्ली, 09 अक्टूबर: देश की राजधानी दिल्ली के इंडस्ट्रीयल एरिया नरेला में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां के एक पेपर प्लांट में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया, सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हुई है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

तीन दमकलकर्मी झुलसे, 1 घायल
जानकारी के मुताबिक पेपर फैक्ट्री में आग सबसे पहले ग्राउंड फ्लोर पर लगी थी, जो धीरे-धीरे बढ़ती गई और आग ने भयानक रूप धारण कर लिया। मौके पर दमकल की करीब 33 गाडियां पहुंची हुई थी। इस दौरान आग पर काबू पाने के वक्त एक विस्फोट हुआ, जिसमें तीन दमकलकर्मी झुलस गए और एक अन्य के पैर में चोटें आईं है।
पूरी फैक्ट्री को आग ने घेरा
नरेला औद्योगिक क्षेत्र में पेपर प्लेट फैक्ट्री में आग लगने की घटना सुबह की, जिसके बाद तुरंत आनन-फानन में दमकल को इसकी सूचना दी। सुबह करीब सवा सात बजे आग की सूचना मिलने के बाद दमकल मौके पर पहुंचा, जहां पर आग पर काबू करने के प्रयास किए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि कागज की प्लेट के कारण आग तेजी से पूरी फैक्ट्री में फैल गई। वहीं देखते ही देखते आग के कारण काला घना धुंआ इलाके में फैल गया।
बता दें कि जिस पेपर प्लेट प्लांट में आग लगी है वो करीब 350 वर्ग मीटर में बना हुआ है। बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर के फैक्ट्री के दो और फ्लोर है। फिलहाल दमकल की वहां 33 गाड़ियां मौजूद है, जो आग काबू करने में लगी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications