दिल्ली: बवाना की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 1 की मौत, 6 घायल

दिल्ली: बवाना की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में लगी भीषण आग, मौके पर दमकल की 17 गाड़ियां

नई दिल्ली, 19 मई: राजधानी दिल्ली में आग लगने की घटनाएं बढ़ती जा रही है। हाल ही में मुंडका में हुए अग्निकांड में 27 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं अब बवाना इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित एक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में आग लगने की खबर मिली है। आग की सूचना के तुरंत बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की 17 गाड़ियां पहुंची गई हैं, जो आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं।

Recommended Video

    Delhi Fire: Bawana Industrial Area की फैक्ट्री में भीषण आग, 1 की मौत | वनइंडिया हिंदी
     Delhi

    फिलहाल अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग लगने की घटना की तस्वीर सामने आई है, जिससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि आग कितनी भीषण है। आग की वजह से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।

    मिल रही ताजा जानकारी के मुताबिक जिस फैक्ट्री में आग लगी है वो इलेक्ट्रिक आइटम चेसिस (इन्वर्टर, स्टेबलाइजर, एफएम) बनाने का काम करती है। मैन्युफैक्चरिंग यूनिट की पहली मंजिल पर आग लगी। इस हादसे में 7 लोग घायल हो गए, जिन्हें जीटीबी अस्पताल ले जाया गया है। जहां 1 व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया और 1 व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है।

    आपको बता दें कि इन दिनों दिल्ली में आग लगने की घटनाओं में इजाफा देखने को मिल रहा है। हाल ही में मुंडका में भायनक हादसा हो गया था, जिसमें एक तीन मंजिला इमारत भीषण आग की चपेट में आ गई थी, इस हादसे में 27 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+