त्योहारी सीज़न ने भरी दिल्ली सरकार की तिजोरी, प्राप्त हुआ 13 % ज्यादा जीएसटी

Delhi News: त्यौहार के मौसम से दिल्ली सरकार का खजाना भर गया है। त्यौहारों के दौरान बड़े पैमाने पर कारोबार होता है। इस वजह से दिल्ली सरकार की जीएसटी वसूली में इजाफा हुआ है। नवंबर महीने में भी दिल्ली सरकार के जीएसटी संग्रह में वृद्धि दर्ज की गई है।

delhi news

भारत में जुलाई महीने से त्योहारी कारोबार की शुरूआत हो जाती है, जो दीपावली तक चलता है। मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली सरकार को जुलाई-नवंबर महीने की अवधि में लगभग 12,790 करोड रुपये की जीएसटी वसूली हुई है। पिछली समान अवधि में 11,325 करोड रुपये की जीएसटी वसूली की गई थी। इस तरह त्यौहार के सीजन वाले महीनों में बीते साल की तुलना में जीएसटी वसूली में करीब 13 % बढोतरी दर्ज की गई।

इस मध्य नवंबर महीने में जीएसटी संग्रह में 17 % इजाफा हुआ है। दिल्ली सरकार को नवंबर माह में करीब 2,670 करोड रुपये जीएसटी प्राप्त हुआ, जो बीते साल नवंबर में प्राप्त 2,280 करोड रुपये से 17 % अधिक है। हालांकि यह बढ़ोत्तरी दर पड़ोसी राज्यों की तुलना में जरूर कम रही। पड़ोसी प्रदेशों में नवंबर माह में हरियाणा के जीएसटी संग्रह में 44 फीसदी, राजस्थान के जीएसटी संग्रह में 29 %और उत्तर प्रदेश के जीएसटी संग्रह में 24 फीसदी बढ़ोत्तरी हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली सरकार ने अपने बजट में चालू वित्त के लिए 31,500 करोड़ रुपये जीएसटी वसूली का टारगेट रखा है। बीते वित्त वर्ष में दिल्ली सरकार को लक्ष्य से भी अधिक जीएसटी मिला था।

यह भी पढ़ें दिल्ली सरकार का जल निकासी सुधार अभियान जारी, मंत्री आतिशी ने किया कई इलाकों का दौरा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+