दिल्ली: महिला टीचर ने 5वीं कक्षा की छात्रा को पहले मारा फिर पहली मंजिल से फेंक दिया, हालत गंभीर

दिल्ली में स्कूल टीचर ने सारी मर्यादाओं को तार-तार कर दिया। शिक्षिका गीता ने 5वीं कक्षा की छात्रा वंदना को पहले मारा फिर पहली मंजिल ले नीचे फेंक दिया।

महिला टीचर ने 5वीं कक्षा की छात्रा को पहले मारा फिर पहली मंजिल से फेंक दिया

दिल्ली के करोल बाग स्थित एक स्कूल में टीचर ने 5वीं कक्षा की एक छात्रा को पहली मंजिल से फेंक दिया। बच्ची को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। छात्रा वंदना का इलाज अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद शिक्षिका गीता को गिरफ्तार कर लिया गया है।

क्या बोली पीड़िता

मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया कि बालिका विद्यालय में शिक्षकों द्वारा छात्रों को पीटने की घटनाएं सामान्य है। टीचर गीता ने वंदना को फेंकने से पहले मारा, फिर बालकनी से नीचे फेंक दिया। पीड़ित छात्रा ने कहा कि मुझे कैंची से मारा गया और टीचर ने मेरे बाल खींचे और फिर मुझे स्कूल की पहली मंजिल से फेंक दिया। मैंने कुछ भी गलत नहीं किया था।

टीचर को किया सस्पेंड

वहीं, इस मामले में दिल्ली नगर निगम ने कहा कि शिक्षिका गीता रानी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। छात्र के इलाज का सारा खर्च एमसीडी वहन करेगी।

अस्पताल में चल रहा इलाज

दिल्ली पुलिस ने कहा कि मॉडल बस्ती में प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका गीता देशवाल को 5वीं कक्षा की एक छात्रा को कैंची से मारने और उसे पहली मंजिल से नीचे धकेलने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चश्मदीदों के बयानों पर आईपीसी की धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है।

कैंची से पहले मारा

दिल्ली पुलिस की डीसीपी श्वेता चौहान ने कहा कि मॉडल बस्ती में प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका ने एक छात्रा को कैंची से मारना शुरू कर दिया और उसे स्कूल की पहली मंजिल से धक्का दे दिया। हमने शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की है। मैं स्कूल का सर्वे करने आया था। बच्चा फिलहाल सुरक्षित है

यह भी पढ़ें- दिल्ली की हवा हुई साफ, अब खुलकर लीजिए सांस, AQI 142 के साथ मध्यम श्रेणी में

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+